Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal: मिथुन, कर्क समेत चार राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, ये लोग रहें सावधान

Rashifal: मिथुन, कर्क समेत चार राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, ये लोग रहें सावधान

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों(rashifal) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल(rashifal) के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल(rashifal) हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 12 अक्टूबर यानी गुरुवार मिथुन, कर्क समेत चार राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा।

मेष (Aries) Rashifal

दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। स्वास्थ्य समस्याओं के लिए डॉक्टरी परामर्श लेना होगा। बुद्धि कौशल से आगे बढ़ेंगे। अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। नए लोगों से मिलने-जुलने का मौका मिलेगा। सेवा क्षेत्र में जुड़कर अच्छा काम करेंगे। नए लोगों पर भरोसा नुकसान दे सकता है। किसी से धन उधार लिया था तो वह वापस मांगने आ सकता है।

वृष (Taurus) Rashifal

आपके लिए दिन अध्ययन और आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुभवों से जूनियर को कोई सलाह दे सकते हैं, लेकिन संतान के करियर को लेकर निर्णय लेना पड़े तो जीवनसाथी से सलाह-मशवरा अवश्य करें। प्रतिस्पर्धा का भाव मन में बना रहेगा। आवश्यक मामलों में गति आएगी। उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन (Gemini) Rashifal

दिन कामकाज के मामले में अच्छा रहेगा। घरेलू मामलों में अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य करें। नौकरी वालों के ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा, इसलिए कोई निर्णय बिल्कुल ना लें, नहीं तो वह बाद में समस्या देगा। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगेगा। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।

कर्क (Cancer) Rashifal

सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। एक से अधिक संस्थाओं से जोड़ने का मौका मिलेगा। वाणिज्यिक मामलों में उत्साह से काम लेंगे। आपके आत्मविश्वास को बल मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा हो सकता है। भाई- बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी। अपनी वाणी से लोगों को प्रसन्न करेंगे।

सिंह (Leo) Rashifal

बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। परिजनों का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई वस्तु भेट स्वरूप मिल सकती है। आपके मित्र बढ़ेंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन में निखार आएगा। कोई काम लंबे समय से रुका था तो वह पूरा हो सकता है। विरोधियों की चाल समझनी होगी। माताजी से किए वादे को पूरा करेंगे।

कन्या (Virgo) Rashifal

आपके लिए दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। व्यापार में दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेंगी। परिवार में किसी सदस्य से शुभ सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी वाद-विवाद की स्थिति में अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीतेंगे। किसी नए काम की तैयारी कर रहे थे तो उसमें सावधान रहें। लेन-देन से संबंधित मामलों में समस्या हो सकती है।

तुला (Libra) Rashifal

दिन कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। अपने खर्चों के लिए एक बजट बनाकर चलें। अपनी आय के अनुसार खर्चे रखें, तभी भविष्य में कुछ कर पाएंगे। कानूनी मामलों में समस्या हो सकती है, जिसका फायदा आपके विरोधी उठा सकते हैं। निवेश की योजना बना रहे लोगों को अनुभवी व्यक्ति से बात करनी होगी। आप अति उत्साहित होकर कोई काम न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी विदेश में रह रहे परिजन से शुभ सूचना मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal

आपके लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। शासन-प्रशासन के मामलों में आगे बढ़ेंगे और परिजनों से भेंट होगी। किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। आप लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान लगाएं। औद्योगिक क्षेत्रों में च्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा।

धनु (Sagittarius) Rashifal

दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। व्यापार में रुके कामों को समय रहते पूरा करना होगा। सामाजिक मामलों को बल मिलेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में बड़े सदस्यों की मदद लें तो बेहतर रहेगा। किसी काम को भाग्य के भरोसे न छोड़ें। भाइयों से सलाह मशवरा करके आगे चलें। कार्यक्षेत्र में योग्यतानुसार काम मिलेगा।

मकर (Capricorn) Rashifal

यह दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कामकाज पर पूरा फोकस बनाए रखें। अपने कामों में कुशलता से आगे बढ़ेंगे, लेकिन किसी नए काम को करने की तैयारी कर रहे थे तो उसमें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। विभिन्न कार्यों में तेजी आएगी। आध्यात्मिक के कार्यों की ओर रुझान बढ़ेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही अनबन को दूर करने के पूरी कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा।

कुंभ (Aquarius) Rashifal

दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। आवश्यक कार्यों पर पूरा ध्यान रखें। उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। करीबियों का साथ आपको मिलेगा। छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करेंगे। किसी प्रियजन से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

मीन (Pisces) Rashifal

आपके लिए दिन कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको विरोधियों की चाल समझनी होगी। टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। सामाजिक कार्य में भी हिस्सा ले सकते हैं। आप आपने कार्यों में शिष्टता से आगे बढ़ेंगे। कोई आवश्यक लक्ष्य पूरा होता दिख रहा। व्यापार कर रहे लोग पूरे आत्मविश्वास से कामों में जुटे रहेंगे। जीवनसाथी को कॅरियर में तरक्की करते देख मन में प्रसन्नता रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मामले में सावधान रहें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट