Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 10 सितंबर 2023: 4 राशि के लोगों के काम में आज आएगी बाधा, जानें कैसा हैं ग्रह चाल

Rashifal 10 सितंबर 2023:

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है।

Rashifal: 10 सितंबर यानी रविवार को मेष, सिंह, धनु, कुंभ राशि के जातकों के काम में बाधा आ सकती है। इन राशि के लोग आज बेहद सोच-विचार कर कोई कदम उठाएं।

मेष (Aries) Rashifal
धन-धान्य में वृद्धि लेकर यह दिन आने वाला है। अपनों के साथ सहयोग और विश्वास बनाए रखें। आपके परिवार में किसी सदस्य से किसी बात पर फैसला हो सकता है। आपकी पारिवारिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। आपको जीवनसाथी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। रिश्ते में कुछ दूरियां आ गई थी तो वह भी कम होंगी Read More

वृष (Taurus) Rashifal
यह दिन कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। रचनात्मक विषयों में पूरी रुचि दिखाएंगे। आप अपनों को समय देंगे। आपको व्यवसाय में कोई अच्छी सफलता मिल सकती है। किसी रुकी हुए डील के फाइनल न होने से थोड़ा परेशान रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों का मान-सम्मान बनाए रखें। कुछ आधुनिक प्रयास बढ़ेंगे। अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता रखें।

मिथुन (Gemini) Rashifal
दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। संपत्ति में इजाफा होगा। आप कुछ खर्च निवेश पर कर सकते हैं। मित्रों के साथ किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों कोखुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में पद- प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क (Cancer) Rashifal
धन संबंधित मामलों में यह दिन अच्छा रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में जीत मिलेगी। आर्थिक गतिविधियों में पूरा आत्मविश्वास रखेंगे। आप विभिन्न मामलों में साहस से काम लेंगे। कॅरियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

सिंह (Leo) Rashifal
इस दिन शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। किसी काम को लेकर आर्थिक मदद की आवश्यकता होगी तो वह आसानी से मिल जाएगी। आप व्यवसाय में सकारात्मक प्रदर्शन करेंगे। किसी योजना पर पूरा ध्यान दें, तभी जीत मिल सकती है। अपने कामों पर पूरा फोकस बनाकर रखें, तभी वह समय से पूरे होंगे।

कन्या (Virgo) Rashifal
यह दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके ऊपर बड़ों का सहयोग व समर्थन बना रहेगा। भगवान के प्रति आस्था व विश्वास बनाए रखें। आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलेगा। किसी समझौते पर हस्ताक्षर करने पड़ सकते हैं। इस दिन आपके महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी। अपने कामों में सोच-समझकर आगे बढ़ें।

तुला (Libra) Rashifal
स्वास्थ्य के प्रति सचित रहें। आपको नहीं तो मौसमी बीमारी अपनी चपेट में ले सकती है। वाणी-व्यवहार में संयम रखें। कारोबारियों को बड़े लक्ष्य की पूर्ति करनी होगी। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें। कार्यक्षेत्र में आवश्यकता अनुसार काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में मागंलिक कार्यक्रम हो सकता है। आप मान-सम्मान बनाएं रखें। आपको नेतृत्व क्षमता को लाभ मिलेगा। करीबियों का साथ व सहयोग बनाएंगे। मित्रों के साथ कुछ यादगार पल बीताएंगे। किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने में कसर नहीं छोड़ेंगे।

धनु (Sagittarius) Rashifal
यह दिन लेन-देन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। धन उधार लेने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी बातों से अलग पहचान बनाएंगे। आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। किसी अजनबी से धन संबंधित समस्याओं पर बातचीत नहीं करें। वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। आपकी मेहनत आपके खूब काम आएगी।

मकर (Capricorn) Rashifal
आपके लिए दिन एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाएगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपका सरकारी मोर्चे पर तेज रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। किसी प्रियजन से शुभ सूचना मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अधिक मेहनत करनी होगी।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
यह दिन कामकाज के मामले में अच्छा रहेगा। जल्दबाजी में कोई काम को करने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान बनाए रखना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। किसी कार्य के समय से पूरा न होने से पर भी धैर्य बनाए रखें। व्यवसाय को लेकर परेशान हैं तोअनुभवी व्यक्ति से बात कर सकते हैं।

मीन (Pisces) Rashifal
इस दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के कामों में वृद्धि हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। अपने कामों को लेकर छोटी यात्रा पर भी जाने की योजना बना सकते हैं। आज आपकी कार्य क्षमता बढे़गी। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में कसर नहीं छोड़ेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी, जिसमें आप सावधानी बरतें।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट