Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 6 सितंबर 2023: आज इन राशियों पर बरसेगी श्रीकृष्ण की कृपा, घर आएंगी मां लक्ष्मी

Rashifal 6 सितंबर 2023: आज इन राशियों पर बरसेगी श्रीकृष्ण की कृपा, घर आएंगी मां लक्ष्मी

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है।

Aaj Ka rashifal: 6 सितंबर यानी बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कई राशियों पर भगवान की कृपा बरसेगी। इन राशि के जातकों के घर नव निधियों समेत माता लक्ष्मी आएंगी।

मेष (Aries) Rashifal
लाभ का दिन है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। आपको वाणी की सौम्यता सम्मान दिलाएगी। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। अधिक भागदौड़ करने से काफी थकान हो सकती है।

वृष (Taurus) Rashifal
आपकी राशि में चंद्रमा उच्च का होने से पराक्रम बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। आपको आज हर काम संभलकर करना चाहिए। शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। आमदनी में वृद्धि होगी। कोई रुका काम पूरा होगा।

मिथुन (Gemini) Rashifal
आपकी राशि वालों के लिए यह दिन लाभ का है। आपके राशि स्‍वामी की कृपा से विदेश के लिए शुभ स्थिति बन रही है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के कॅरियर से जुड़ा काम भी कर सकते हैं। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद होगी। इस दिन अच्छे व मनपसंद लोगों से मुलाकात होगी।

कर्क (Cancer) Rashifal
संतोष और शांति के साथ यह दिन बिताने का है। आपका राशि स्वामी उच्च होकर ऐसी स्थिती बना रहा है कि हर काम आपकी योजना के अनुसार पूरा हो जाएगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। हर मामले में आर्थिक लाभ होगा। नए अनुबंधों से लाभ होगा। आपका सम्‍मान बढ़ेगा। कुछ बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आपको कॅरियर में लाभ देंगे।

सिंह (Leo) Rashifal
यह दिन शुभ रहेगा। ऑफिस व घर में सभी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी बातों और आपकी योजनाओं से लोग प्रभावित होंगे। धन में वृद्धि होगी। संतान से राहत मिलेगी। किसी मामले में दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। काफी समय से रुका कोई काम शाम में पूरा होने की संभावना है। रात का समय प्रियजनों के साथ बीतेगा।

कन्या (Virgo) Rashifal
आपको मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी। नकारात्मक विचारों को मन में आने नहीं दें। कार्यालय में अपने कार्यों के प्रति अधिक सजग रहने की कोशिश करें। सहकर्मियों के साथ गप्पेबाजी न करें। आज न किसी को उधार दें और ना लें।

तुला (Libra) Rashifal
इस दिन आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। भविष्य को लेकर चिंता सता सकती है। वैवाहिक जीवन में खर्च बढ़ेगा। साथी को पैसा उधार दे सकते हैं। व्यापार से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पिता से आर्थिक लाभ होने वाला है। गलतफहमी और असहमति आपके परिवार के माहौल को निराशाजनक बना सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
मौज-मस्ती में समय गुजरेगा। नए लोगों से मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ मजेदार शाम बिताने के लिए योजना बनाएंगे। सरकारी नौकरी वालों को नए पद की प्राप्ति हो सकती है। इस कारण स्थानांतरण भी हो सकता है। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने से दुख अनुभव करेंगे।

धनु (Sagittarius) Rashifal
घर-परिवार के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रेम जीवन जी लोग साथी के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपको अवसाद रह सकता है। आपके लिए मेडिटेशन करना बहुत जरूरी है।

मकर (Capricorn) Rashifal
जिन बातों की चर्चा करने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं, आप ऐसी बातों का जिक्र न करें। पुराने अटके कार्यों को करने का मौका मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नकारात्मकता को हावी न होने दें, वरना हानि हो सकती है। छोटी-सी बात को लेकर करीबी से अनबन हो सकती है, जिसका परिवार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपकी दैनिक आय प्रभावित हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
आपके लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी क्रिएटिविटी उभर कर सबके सामने आएगी, जिससे प्रतिद्वंद्वी भी सामने आएंगे। कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई से मन भटक सकता है।

मीन (Pisces) Rashifal
यह दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। युवाओं को कॅरियर में सफल होने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। अपनों से बड़ों का सम्मान करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान से अच्छी खबर मिल सकती है।

Read More

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट