Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rape Case:चॉकलेट खिलाने के बहाने 4 साल की भतीजी से रेप, मासूम की स्थिति गंभीर

Rape Case चॉकलेट खिलाने के बहाने 4 साल की भतीजी से रेप, मासूम की स्थिति गंभीर

Rape Case : चॉकलेट खिलाने के बहाने महज 4 साल की बच्ची से उसके चाचा ने रेप किया है। बच्ची रोती रही, लेकिन कलयुगी चाचा ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से अधिक खूब बहने से उसकी नाजुक स्थिति बनी हुई है। अस्पताल में डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं, बच्ची की मां के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सपरिवार फरार है।

Rape Case : मामला बिहार के गोपालगंज जिला अंतर्गत मीरगंज थाना इलाके का है। पीड़ित बच्ची की मां के मुताबिक पड़ोसी 22 वर्षीय युवक ने 4 वर्षीय बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने गोद में ले लिया। इसके बाद वह मासूम के साथ गंदी हरकते करने लगा। बच्ची के रोने की आवाज आने पर वह वहां पहुंची तो उसने जो देखा, उसे देखकर होश उड़ गए। पीड़िता की मां ने देखा कि बच्ची फर्श पर गिरी है और उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा। पीड़िता की मां को आता देखकर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता उस आरोपी को चाचा कहती थी। परिजनो ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची

Rape Case : पुलिस ने बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे गोपालगंज सदर अस्पताल के लिए रेफर किया। वहां बच्ची इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। मीरगंज पुलिस ने आरोपी युवक पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से घर छोड़कर पूरे परिवार के साथ फरार है। उसके घर में ताला लगा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द इंसाफ दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट