MP-CG Election 2023: कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी ने एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। राहुल ने कहा- यह भाजपा द्वारा ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। बेरोजगारी, निचली जाति से अन्याय, महंगाई जैसे प्रमुख मुद्दों से भाजपा ध्यान भटकाने का काम कर रही है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में Read More
MP-CG Election 2023: राहुल ने कहा कि जो संसद में बिधूड़ी (Rahul Gandhi on Ramesh Bidhuri) का बयान सुन रहे हैं, वो भाजपा की चाल है। भाजपा ने जानकर निशिकांत दुबे का बयान भी दिलवाया, क्योंकि वो जाति जनगणना से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। हमने कर्नाटक में बहुत महत्वपूर्ण सबक सीखा और सबक था कि भाजपा ध्यान भटकाकर हमें अपनी कहानी में फंसाती और चुनाव जीतती है।
MP-CG Election 2023: हमने कर्नाटक में ऐसे चुनाव लड़ा कि भाजपा अपने झूठ का प्रसार नहीं कर पाई। अब सरकार को गलत बताने वाले को निशाना बनाया जाता है। व्यापारी किसी विपक्षी पार्टी का समर्थन करता है तो उनके साथ क्या होता है, जानने की जरूरत है। राहुल ने कहा कि हम किसी पार्टी से नहीं लड़ रहे, भारत के विचार की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं।