Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर कपूर ने जन्मदिन पर फैंस को दिया खास तोहफा, वायरल हो रहा ‘एनिमल’ लुक

Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर कपूर ने जन्मदिन पर फैंस को दिया खास तोहफा, वायरल हो रहा 'एनिमल' लुक

Film Animal Teaser: रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) आज 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणबीर(Ranbir Kapoor) को पत्नी आलिया भट्ट ने रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया। आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला, जिसमें दोनों के क्वालिटी टाइम बिताने से शादी तक की अनदेखी फोटो हैं। आलिया (Alia Bhatt) ने सबसे पहली फोटो रणबीर को किस करते शेयर की। एक्टर के जन्मदिन पर उनकी अगली फिल्म एनिमल का टीजर आउट किया गया है। फिल्म के टीजर में एक्टर का खूंखार रूप दिख रहा। टीजर 2 मिनट 26 सेकंड के टीजर की शुरुआत थप्पड़ों की बछौर से होती है।

टीजर में दिख रहा कि रणबीर(Ranbir Kapoor) को अनिल कपूर लगातार थप्पड़ मारे जा रहे हैं। रणबीर आराम से बैठे हैं। उनके चेहरे पर दबी-सी मुस्कुराहट है। इस पर अनिल अपनी पत्नी को आवाज देते हैं और जोर से कहते हैं- क्रिमिनल पैदा किया है हमने। रणबीर की टीजर की बहुत चर्चा हो रही है। लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। टीजर में रणबीर(Ranbir Kapoor) , अनिल कपूर के अलावा बॉबी देओल भी दिखे। रणबी और बॉबी का डिफरेंट लुक नजर आया है।

एक दिसंबर को फिल्म होगी रिलीज

‘एनिमल’ में रणबीर(Ranbir Kapoor), अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इनके अलावा परिणीति चोपड़ा, तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर, सुरेश ओबरॉय, सिद्धांत कार्णिक भी अहम रोल निभा रहे। फिल्म एक दिसंबर को थिएटरों में रिलीज होगी। इसी दिन मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर भी रिलीज होगी। फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में हैं। फिल्म एनिमल पहले अगस्त में रिलीज होनी थी, लेकिन फिल्म गदर-2 और ओएमजी की रिलीज के कारण रिलीज डेट बढ़ा दी गई।

रणबीर का नेटवर्थ

रणबीर(Ranbir Kapoor) की कुल संपत्ति 330 करोड़ रुपए की हैं। मुंबई के बांद्रा में रणबीर(Ranbir Kapoor) का आलीशान फ्लैट है, जिसकी कीमत 35 करोड़ रुपए है। उनके पास महंगी कारें हैं। 1.6 करोड़ की लैंड रोवर रेंज रोवर वोग है। लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट भी है, जिसकी कीमत 87 लाख है। मर्सिडीज-बेंज G63 AMG (2.14 करोड़), ऑडी A8 L (1.56 करोड़) और ऑडी R8 (2.72 करोड़) है। हाल में रेंज रोवर के एसई वैरिएंट की प्रीमियम एसयूवी कार खरीदी है। उसकी कीमत 4 करोड़ है।

रणबीर का नेटवर्थ
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट