Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rain Alert: 5 राज्यों में आफत की बारिश, हिमाचल का हाल बेहाल, कुल्लू में बाजार बह गया, 4 दिनों में 100 मौतें

Rain alert 5 राज्यों में आफत की बारिश, हिमाचल का हाल बेहाल, कुल्लू में बाजार बह गया, 4 दिनों में 100 मौतें

Rain Alert: कुछ राज्यों में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही बारिश से भारी तबाही मच रही है। विशेषकर हिमाचल का हालात बिगड़ गए हैं। कुल्लू में सैंज बाजार ही बह गया। इससे पहले मनाली में कारें बह गईं थीं। दरअसल, पिछले 5 दिनों से उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल और हरियाणा में बारिश हो रही है। बारिश (Rain) के कारण अब तक कुल 100 लोगों की जान जा चुकी है।

8 जुलाई से अब तक हिमाचवल में 36, उत्तर प्रदेश में 34, जम्मू-कश्मीर में 15, उत्तराखंड में 9, दिल्ली में 5, राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा में एक-एक शख्स की जान गई है। हिमाचल में अलग-अलग जगहों पर 10 हजार पर्यटक (tourist) फंसे हुए हैं। चंद्रताल (chandratal) में 3 फीट बर्फ जम गई है। कुल्लू (Kullu) में ब्यास नदी उफान पर है।

उत्तराखंड में आज रेड अलर्ट
IMD ने उत्तराखंड में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। लैंडस्लाइड (Landslide) की वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाईवे कई जगह बंद हो गए हैं। इस जगह 3-5 हजार लोग फंसे हुए हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 207.2 मीटर के ऊपर चला गया है। हरियाणा में हथिनी कुंड बैराज से 3.21 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।

अगले 24 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश के आसार
IMD ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले 24 घंटे में एक दर्जन राज्यों में भारी बारिश होगी। इनमें मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, सिक्किम, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल, मेघायल, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, गोवा, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड शामिल हैं।

इन राज्यों में हल्की बारिश की संभावना
IMD ने कहा है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट