Mradhubhashi

Loksabha Election 2023: राहुल गांधी लड़ेंगे अमेठी से चुनाव, नरेंद्र मोदी के खिलाफ दो बार चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस नेता ने किया ऐलान

Loksabha Election 2023: राहुल गांधी लड़ेंगे अमेठी से चुनाव, नरेंद्र मोदी के खिलाफ दो बार चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस नेता ने किया ऐलान

Rahul Gandhi candidate Election from Amethi: अजय राय वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बार भी अमेठी से लोकसभा चुनाव (Election) लड़ेंगे। उनकी बहन एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव (Election) लड़ सकती हैं। शुक्रवार को यह घोषणा यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष एवं कांग्रेस परिवार के बेहद करीबी अजय राय ने की है। अजय राय ने कहा है कि मैं राहुल जी का सिपाही हूं। लोकसभा चुनाव (Election) 2024 में कांग्रेस डंके की चोट पर जीतेगी।

पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का संदेश घर-घर पहुंचाया जाएगा। बता दें अजय ने एक दिन पहले यानी गुरुवार को ही यूपी अध्यक्ष का पद संभाला है।आज वाराणसी एयरपोर्ट से बाहर आने पर अजय ने अमेठी सांसद स्मृति ईरानी पर तंज कसा और कहा कि वह 13 रुपए में चीनी दिला रही थीं। अब 13 रुपए वाली चीनी कहां है?

गौरतलब है कि अमेठी से राहुल गांधी तीन बार सांसद रह चुके हैं। राहुल पहली बार 2004 में सांसद बने। फिर 2009 और 2014 में चुनाव जीते। 2009 में राहुल 3.50 लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव जीते थे। 2014 के चुनाव (Election) में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने राहुल को खुली चुनौती दी, लेकिन राहुल चुनाव जीते। राहुल को 4 लाख 8 हजार 651 वोट मिले थे। स्मृति ईरानी को 3 लाख 748 वोट मिले थे। राहुल ने स्मृति को 1 लाख 7 हजार वोटों से हराया था।

फिर 2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल को 55120 मतों से हराया था। इस चुनाव (Election) में स्मृति को 4 लाख 67 हजार 598 वोट मिले, जबकि राहुल को 4 लाख 12 हजार 867 वोट मिले थे। इस चुनाव में राहुल को पहले से ही हार की आशंका थी, इसलिए वह केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़े थे। वहां से राहुल बड़े मतों से जीते थे।

Loksabha Election 2023: राहुल गांधी लड़ेंगे अमेठी से चुनाव, नरेंद्र मोदी के खिलाफ दो बार चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस नेता ने किया ऐलान

वाराणसी में कांग्रेस 7 बार और 6 बार भाजपा जीती (Election)

वाराणसी में अब तक लोकसभा के 16 चुनाव (Election) हुए हैं। इसमें 7 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा भी 6 चुनाव जीती है। यहां के पहले आम चुनाव में कांग्रेस के रघुनाथ शर्मा सांसद बने थे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी भी सांसद बने थे। 1962 में भी रघुनाथ सिंह जीते। 1971 में कांग्रेस के राजाराम शास्त्री की जीत हुई। 1980 में कांग्रेस नेता कमलापति त्रिपाठी जीते। 1989 में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल कुमार शास्त्री ने चुनाव जीते थे। 2004 में कांग्रेस से राजेश मिश्रा चुनाव जीते। इसके बाद से भाजपा इस सीट से चुनाव जीत रही है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट