Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 19 August 2023 : 3 राशि के लोगों का आज बढ़ेगा मान-सम्मान, वृश्चिक राशि वाले संभलकर वाहन चलाएं

Rashifal 19 august

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 19 अगस्त यानी शनिवार को मेष राशि वालों की तरक्की की बाधा दूर होगी। मिथुन राशि के लोग आलस्य त्यागकर आगे बढ़ें। कन्या राशि के लोगों में प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा

मेष (Aries) Rashifal
आपके लिए दिन खुशनुमा रहेगा। घर में नया वाहन ला सकते हैं। घर को रेनोवेट कराने पर अच्छा-खासा ध्यान देंगे। किसी काम को लेकर चल रही समस्या आज दूर होगी। आपका पूरा फोकस दोस्तों पर रहेगा। शीघ्रता और भावुकता में निर्णय लेने से बचें। किसी वाद-विवाद से दूर रहना होगा। आपकी तरक्की में आ रही बाधा आज दूर होगी।

वृष (Taurus) Rashifal
यह दिन आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए है। छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के योग हैं। बड़ों के साथ सानिध्य रखें। बंधुत्व की भावना को बल मिलेगा। कॅरियर में बड़ा उछाल आ सकता है। स्थायित्व की भावना पर पूरा जोड़ देंगे। शुभ सूचना सुनने को मिले तो तुरंत आगे ना बढ़ाएं। जो लोग विदेशों से आयात-निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उनकी बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

मिथुन (Gemini) Rashifal
दिन आनंदमय रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। बैंकिग क्षेत्र में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आज आप विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों पर जोर बना रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण विषयों में पूरी सावधानी दिखाएं। संतान से किसी वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकती हैं। अपने आवश्यक कामों में ढील नहीं दें। किसी को धन उधार दिया था तो वह वापस मिल सकता है।

कर्क (Cancer) Rashifal
इस दिन वाणी व व्यवहार में नियंत्रण बनाए रखें। स्वयं पर पूरा ध्यान देंगे। नवीन कार्यों में पूरी रुचि रहेगी। किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे थे तो उसके चल व अचल पहलुओं को जांच लें। आपके साथ धोखा हो सकता है। किसी काम को पहले करने की आदत समस्या दे सकती है। कुछ उल्लेखनीय प्रयासों में वृद्धि होगी। शुभ व मागंलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

सिंह (Leo) Rashifal
आपके लिए दिन लेन-देन के मामलों में नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। नीति व नियमों पर पूरा ध्यान रखें। विदेश में रह रहे परिजन से आपको खुशखबरी मिल सकती है। विवेक से निर्णय लेंगे तो बेहतर रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सभी के साथ मान-सम्मान बनाए रखें। कुछ सफेदपोश लोगों से दूर रहें। किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा।

कन्या (Virgo) Rashifal
यह दिन कारोबार के मामले में अच्छा रहेगा। बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपके अंदर प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। आज उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स की छोटी-मोटी गलतियों को माफ करें। अपने कामों पर पूरी निगाह रखें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। उधार धन काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

तुला (Libra) Rashifal
यह दिन पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लाएगा। आज आप सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा। शासन व प्रशासन से मामले बेहतर रहेंगे। आपके लटके हुए काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर फोकस करना होगा। संतान से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बढ़ते खर्चे सिर दर्द बनेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
आपके लिए दिन भागदौड़ भरा रहेगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। कुछ पुण्यकार्य में अच्छा धन लगाएंगे। धार्मिक आस्था और विश्वास को बल मिलेगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाएं तो वाहन बहुत सावधानी से चलाएं। अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखें। संतान से किए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं।

धनु (Sagittarius) Rashifal
आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य को धैर्य दिखाकर पूरा करें। व्यवसाय के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे तो उन पर पूरा फोकस रखें। किसी काम में लापरवाही से बचें। कार्यक्षेत्र में बहसबाजी में नहीं पड़ें। वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। कोई कानूनी मामला सुलझ सकता है। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बातों पर पूरा ध्यान देंगे।

मकर (Capricorn) Rashifal
आज आप किसी की छोटी गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें। अपने व्यापार में समय देंगे। नई संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। अपनी शानो-शौकत के लिए अच्छा-खासा ध्यान धन खर्च करेंगे। धन-धान्य में वृद्धि से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आवश्यक कार्य पर पूरा जोर देंगे। कुछ मामलों में नि:संकोच आगे बढ़ें तो बेहतर रहेगा। औद्योगिक प्रयासों को पूरा करें। किसी पुराने लेन-देन से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
यह दिन शुभ सूचना लाएगा। अपनी आय-व्यय के लिए बजट बनाकर चलें। डेली रूटीन को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। कामकाज में जी चुराने से बचें। विपक्ष से सक्रियता बनी रहेगी। अपने अवश्य कामों की सूची बनाकर चलें, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस करें।

मीन (Pisces) Rashifal
आपके लिए आज का दिन बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए है। किसी परीक्षा में सफलता पाएंगे। रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। कला-कौशल में सुधार आएगा। कार्य क्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलेगा। व्यवसाय में कुछ योजनाएं बनाएंगे तो भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। भाई के सुझाव पर अमल जरूर करें।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट