Mradhubhashi
Search
Close this search box.

सोना बराबर आम का दाम, एक किलो की कीमत में खरीद लेंगे 50 ग्राम सोना

सोना बराबर आम का दाम, एक किलो की कीमत में खरीद लेंगे 50 ग्राम सोना

World’s Most Expensive Mango Variety: आम का सीजन है। मानसून की बारिश के आमों की मिठास और बढ़ गई है, लेकिन एक आम ऐसा है, जिसकी कीमत सुनकर उसे खाने की इच्छा ही खत्म हो जाएगी। उस एक किलोग्राम आम की कीमत में आप 50 ग्राम सोना खरीद लेंगे। बाइकर्स लवर्स उतने में रॉयल इनफील्ड जैसी बाइक खरीद सकते हैं। जी हां! वह आम दुनिया का सबसे महंगा आम है।

यह मियाज़ाकी’ वैरायटी (Miyazaki Mangoes) है। पिछले महीने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित मैंगो फेस्टिवल में ‘मियाज़ाकी’ वैरायटी का आम बिकने के लिए आया था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मियाजाकी आम की कीमत 2.75 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। यह आम जापान में उपजता है। जापान के एक तटीय शहर का नाम है मियाज़ाकी है। वहीं, यह आम उपजता है। इसके अलावा आम की यह किस्म थाईलैंड, फिलीपींस और भारत में भी उगाई जाती है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बागवान दंपति का भी दावा है कि उन्होंने इस आम को उगाया है। इस आम को ताइयो-नो-टोमागो (Taiyo no Tamago) या एग्स ऑफ सनशाइन के नाम से भी बेचा जाता है। आमों के सामान्य किस्में हरे और पीले रंग में होती हैं, लेकिन इस आम का रंग गहरा लाल है। एक आम का वजन 350 ग्राम होता है।

सोना बराबर आम का दाम, एक किलो की कीमत में खरीद लेंगे 50 ग्राम सोना
सोना बराबर आम का दाम, एक किलो की कीमत में खरीद लेंगे 50 ग्राम सोना

अप्रैल से अगस्त के बीच आता है मियाज़ाकी

विशेषज्ञ बताते हैं कि मियाजाकी आम में एंटी-ऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड जैसे गुण मौजूद होते हैं। इसके अंदर 15 प्रतिशत या अधिक शुगर होती है। यह फल अप्रैल और अगस्त के बीच होता है। जापान में बिकने वाले सबसे महंगे फलों में से यह एक है।

इतने महंगे कई और आम

दुनिया में आम की अन्य किस्में भी महंगी है। इनमें कोहितूर भी शामिल है। इसे भारत के सबसे महंगे आमों में से एक बताया जाता है। यह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में उगता है। कोहितूर आम 1500 रुपये प्रति पीस तक बेचा जाता है। महाराष्ट्र की रत्नागिरी का अलफांसो या हापुस आम भी महंगी वैरायटी है। इसकी कीमत 1000 रुपये दर्जन से शुरू होती और कई हजार तक जाती है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट