Mradhubhashi
Search
Close this search box.

PM Modi Greece Visit: मोदी जा रहे सिकंदर महान के देश, 40 साल बाद किसी भारतीय पीएम का दौरा, यहां के राजा की मौत से 2272 साल बाद भी पर्दा नहीं उठा

PM Modi Greece Visit: मोदी जा रहे सिकंदर महान के देश, 40 साल बाद किसी भारतीय पीएम का दौरा, यहां के राजा की मौत से 2272 साल बाद भी पर्दा नहीं उठा

Indian Pm Visits: पूरी दुनिया को जीतने वाले (भारत समेत कुछ देशों को छोड़कर) सिकंदर महान के देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौरा करने वाले हैं। यह वही देश है, जिसकी राजा की मौत का रहस्य 2272 साल बाद भी नहीं सुलझा है। इस देश में पिछले 40 साल से कोई भारतीय प्रधानमंत्री नहीं गया है। ग्रीस की आर्थिक स्थिति खराब है। बहुत शक्तिशाली देश होने के बाद ग्रीस के आर्थिक हालात सही नहीं हैं। ग्रीस के प्रधानमंत्री काइरियाकोस मित्सोताकीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाया है।

ग्रीस को पश्चिमी सभ्यता का गुरु भी कहा जाता है। मैसोडोनिया में सिकंदर का जन्म 356 बीसी में हुआ था। महज 20 साल की उम्र में सिकंदर ग्रीस का राजा बना था। राजा बनते ही सिकंदर ने पूरी दुनिया को जीतने का सपना देखा था। इस इच्छाशक्ति की बदौलत सिकंदर ने यूरोह को फतह भी किया था। फिर पाकिस्तान, अफगानिस्तान, मिश्र, ईरान और ईराक तक अपना साम्राज्य विस्तार किया था।

PM Modi Greece Visit: मोदी जा रहे सिकंदर महान के देश, 40 साल बाद किसी भारतीय पीएम का दौरा, यहां के राजा की मौत से 2272 साल बाद भी पर्दा नहीं उठा

सिकंदर ने भारत को भी जीतने का देखा था सपना

सिकंदर ने पाकिस्तान एवं आसपास के देशों को जीतने के बाद भारत को भी जीतने का सपना देखा था। हालांकि कुछ इतिहासकारों का कहना है कि सिकंदर ने भारत पर हमला नहीं किया था। वह बिना युद्ध लड़े ही लौट गया था। भारत के करीब वह पहुंचा था, लेकिन सिंधु नदी पार करने की हिम्मत नहीं जुटा सका था। सिकंदर के सैनिक भी भारत से लड़ाई को लेकर इच्छुक नहीं थे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट