Parineeti and Raghav Reached The Leela Palace of Udaipur
Parineeti Chopra and Raghav Wedding News: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा अपनी शादी के लिए उदयपुर रवाना हो गए हैं। गुरुवार की देर शाम दोनों दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। उदयपुर स्थित द लीला पैलेस होटल में 24 सितंबर को इनकी शादी है। दोनों के परिवार वाले भी उदयपुर स्थित द लीला पैलेस होटल Read More
Parineeti Chopra-Raghav Wedding: दिल्ली एयरपोर्ट पर परिणीति सुर्ख लाल रंग सूट में स्पॉट हुईं। परिणीति मंगेतर राघव के साथ एयरपोर्ट पहुंची थीं। दोनों उदयपुर में होने वाली अपनी ग्रैंड इंडियन वेडिंग के लिए फ्लाइट पकड़े। बता दें 23 सितंबर शाम को संगीत सेरेमनी होगी। इसकी थीम 90 के दशक के बॉलीवुड गाने हैं। 24 सितंबर की दोपहर 1 बजे राघव की सेहराबंदी की जाएगी।
Parineeti Chopra-Raghav Wedding: दोपहर 2 बजे बारात निकलेगा। राघव नाव में सवार होकर बारातियों के साथ होटल लीला पैलेस पहुंचेंगे। कपल के फेरे शाम 4 बजे होंगे। शाम 6 बजे विदाई हो जाएगी। रात 8:30 बजे रिसेप्शन होना है। शादी की जिम्मेदारी दिल्ली की बड़ी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को मिली है। इसने 23 और 24 सितंबर को होटल के कर्मियों के स्मार्टफोन इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई है।
Parineeti Chopra-Raghav Wedding: जहां दुल्हन की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा सूफी नाइट में शामिल नहीं हुईं, वहीं उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा मेहमानों की सूची में शामिल हुए।
डिजाइनर पवन सचदेवा और क्रिकेटर हरभजन सिंह भी उपस्थित थे।
संगीत संध्या की मेजबानी करने से पहले, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में आशीर्वाद मांगा, जहां उन्होंने भगवान से आशीर्वाद मांगा और अरदास और कीर्तन में भाग लिया था ।
इस साल 24 मई को इस जोड़े की सगाई हुई थी। वे आज शनिवार, 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे।