Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Narendra Modi in BJP Office: पीएम का भाजपा कार्यालय में महिला सांसदों ने किया भव्य स्वागत, मोदी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Narendra Modi in BJP Office पीएम का भाजपा कार्यालय में महिला सांसदों ने किया भव्य स्वागत, मोदी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Pm Narendra Modi: लोकसभा और राज्यसभा से महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) पास होने के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत हुआ। पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं और सांसदों ने उनका अभिनंदन किया। उन्हें इस बिल के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यालय पहुंचते ही महिला कार्यकर्ताओं के पैर छूए। उनसे आशीर्वाद लिया।

Narendra Modi in BJP Office: प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मैं देश की हर माता-बहन और बेटी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 20 और 21 सितंबर को हमने नया इतिहास बनते देखा है। सबका सौभाग्य है कि यह अवसर मिला है। नई पीढ़ी तक इस दिवस और इस निर्णय की चर्चा होगी। बता दें सुबह से भाजपा कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थे। वे गुलाल उड़ा और मिठाई बांटकर बिल के पास होने का जश्न मना रही हैं।

मोदी के भाषण के प्रमुख अंश
Narendra Modi in BJP Office: -किसी-किसी निर्णय में देश का भाग्य बदलने की क्षमता होती है। हम ऐसे निर्णय के साक्षी हैं, जिस बात को देश को दशकों से इंतजार था, वो सपना साकार हुआ है। यह भारत के लिए खास समय है। यह भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के लिए भी खास है।
-आज प्रत्येक नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है। पूरे देश की माताएं, बहनें-बेटियां खुशी मना रहीं हैं। हम लोगों को आशीर्वाद दे रहीं हैं। करोड़ों माताओं-बहनों के सपनों को साकार करने का आशीर्वाद भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला है। यह हमारे लिए गौरव का दिन है।
-यह सामान्य कानून नहीं है। नए भारत का उद्घोष है। यह बड़ा और मजबूत कदम है। महिलाओं का जीवन सुधारने के लिए मोदी ने जो गारंटी दी थी, उसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। देश की हर माता-बहन और बेटी को मैं फिर से बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
-इस कानून से भाजपा महिलाओं की भागीदारी के लिए 3 दशक से प्रयास कर रही थी। यह हमारा कमिटमेंट था। हमने आज इसे पूरा कर दिया है। इसमें कई बाधाएं थीं,, लेकिन जब नियत पवित्र हो तो परेशानियों को पार करके परिणाम लाती है।
-यह खुद में रिकॉर्ड है कि इस कानून को दोनों सदनों में व्यापक समर्थन मिला। पक्ष-विपक्ष ने भी राजनीति से उठकर समर्थन किया। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं।

विशेष सत्र में दोनों सदनों से पास हुआ बिल
Narendra Modi in BJP Office: संसद के विशेष सत्र की शुरुआत 18 सितंबर को पुरानी संसद से हुई थी। 19 सितंबर को नई संसद में सत्र की कार्यवाही शिफ्ट हो गई। इस दिन लोकसभा में महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश हुआ। 20 सितंबर को लोकसभा में सात घंटे की चर्चा बाद बिल पास हो गया। 21 सितंबर को बिल राज्यसभा में पेश हुआ। सदन में उपस्थित सभी 214 सांसदों ने बिल का समर्थन किया और बिल पास हुआ। अब राज्यसभा और लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित है।

बिल में आगे क्या
Narendra Modi in BJP Office: महिला आरक्षण बिल अब विधानसभाओं में भेजा जाएगा। 50 प्रतिशत विधानसभाओं से पारित होने के बाद बिल राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। उनके हस्ताक्षर से यह बिल कानून बन जाएगा। कानून बनने के बाद लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट