Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 22 सितंबर 2023 : मेष, सिंह समेत इन राशि वालों को आज मिल सकता है धोखा, जानें अपना राशिफल

Rashifal 22 सितंबर 2023

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है।

Rashifal : 22 सितंबर यानी शुक्रवार को मेष, सिंह, कन्या, कुंभ, मकर राशि के जातकों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। इन राशि के लोगों को आज धोखा मिल सकता है।

मेष (Aries) Rashifal
आपके लिए यह दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कोई शारीरिक समस्या लंबे समय से घेरे थी तो कष्टों में कमी होगी। अपने बढ़ते खर्चों को कम करने की कोशिश करें। किसी को धन उधार देने से पहले पूरी पड़ताल करें। आपको धन वापस आने की संभावना बहुत कम है। अपने खानपान पर नियंत्रण बनाए रखें।

वृष (Taurus) Rashifal
यह दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहेगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा। बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। परिवार में किसी कलह को लेकर मन परेशान चल रहा था तो आज वह दूर होता दिखाई दे रहा है। वाणी की सौम्यता मान-सम्मान दिलवाएगी। पिताजी से किसी किए वादे को पूरा करना होगा।

मिथुन (Gemini) Rashifal
आपके लिए दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। किसी बात को लेकर सोच-विचार कर रहे थे उसमें ढील ना दें। कार्यक्षेत्र में किसी की बातों में ना आएं, नहीं तो वह फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। जल्दबाजी में किए गए काम से नुकसान हो सकता है। कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है।

कर्क (Cancer) Rashifal
यह दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप किसी भूमि, मकान, दुकान की खरीदारी की प्लानिंग करने में सफल

होंगे। निवेश बहुत सोच-विचार कर करें। बिजनेस में किसी को पार्टनरशिप में रखा था तो वह धोखा दे सकता है। बिजनेस में बहुत बड़ा दावेदार बन सकता है, इसलिए आपको उनकी चाल समझनी है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथियों को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।

सिंह (Leo) Rashifal
आपके लिए दिन किसी वाद-विवाद में जीत दिलाने वाला रहेगा। किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे हैं तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से बात कर सकते हैं। कोई काम आप बहुत सूझबूझ दिखाकर करेंगे तोअच्छा रहेगा। संतान को कोई जिम्मेदारी देंगे तो वह उसे समय रहते पूरी करेंगे। किसी विरोधी की चाल को समझना होगा।

कन्या (Virgo) Rashifal
यह दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके अंदर मेलजोल की भावना बढ़ेंगी। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से जाना जाएगा। उनकी छवि और निखरकर आएगी। व्यवसाय में कोई बहुत बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। आपमें प्रेम व स्नेह का भाव बना रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी।

तुला (Libra) Rashifal
आपके लिए दिन समस्याओं से भरा रहेगा। अपने बिजनेस में चल रहीं समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। किसी मित्र से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज तीसरे व्यक्ति के कारण मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संतान की तरक्की के मार्ग की बाधा दूर होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
यह दिन बिजनेस के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। किसी को बिना सोचे-समझें ना बोले। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के कॅरियर को लेकर निर्णय न लें, नहीं तो बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करें, तभी आगे बढ़ें। परिवार के किसी सदस्य से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। व्यापार में रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।

धनु (Sagittarius) Rashifal
आपके लिए यह दिन किसी बड़े काम को करने के लिए रहेगा। आपमें समन्वय की भावना बनी रहेगी। व्यवसाय में कोई निवेश करने के लिए मन बना रहे थे तो उसके लिए कुछ पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। लेन-देन से संबंधित मामला लंबे समय से परेशान कर रहा था तो उससे भी जीत मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य में चल रहीं समस्याओं को नजरंदाज नहीं करना है, नहीं तो बाद में उससे समस्या होगी।

मकर (Capricorn) Rashifal
आपके लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपने किसी पर भरोसा किया तो वह उस भरोसे को तोड़ सकता है। अपने मित्रों के साथ मनोरंजन कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। वाहन खरीदारी की इच्छा पूरी हो सकती है। किसी प्रतियोगिता के परिणाम आ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की मदद के लिए आगे आएं। परिवार में मंगल कार्यक्रम होने से परिजनों का आना-जाना रहेगा।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
इस दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए खुशखबरी मिलेगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले दिल खोलकर निवेश करें। आज पुराने निवेश से भी अच्छा लाभ मिलेगा। सोच-समझे सभी काम पूरे होंगे। नौकरी वालों को बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसायी कार्यक्षेत्र में परिवर्तन का मन बना रहे थे तो उनकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती हैं। मन में चल रहे आइडिया को किसी के सामने शेयर नहीं करना है, नहीं तो वह उसका लाभ उठाने का प्रयास करेगा।

मीन (Pisces) Rashifal
यह दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। व्यवसाय में बड़ी डील को लेकर समझौता करना पड़ सकता है। कोई पुराना मित्र घर दावत पर आ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई की समस्याओं के लिए गुरुजनों से बात करनी होगी। आपकी तरक्की के मार्ग में कुछ बाधा आ रही थीं तो दूर होंगी।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। [/read]

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट