Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Scrub Typhus: अब स्क्रब टाइफस का खौफ! 15 लोगों की मौत, इन राज्यों में फैला खतरनाक संक्रमण

Scrub Typhus

Scrub Typhus Case: निपाह वायरस का कहर अभी शांत हो ही रहा है कि अब स्क्रब टाइफस से 15 लोगों की जान चली गई है। केरल में निपाट ने लोगों की जान ली। वहीं ओडिशा में स्क्रब टाइफस से 5 और हिमाचल प्रदेश में 10 लोगों की मौत हो गई। हिमाचल में तो स्क्रब टाइफस के 1000 मामले सामने आए हैं। मेडिकल स्पेशलिस्ट के मुताबिक ये बीमारी एशिया-प्रशांत क्षेत्र तक सीमित है। साल में इसके 10 लाख मामले आते हैं। यह वह बीमारी है, जिसमें दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान युद्ध से मरने वालों से ज्यादा इस बीमारी से लोग मरे थे।

Scrub Typhus Case: रिपोर्ट्स के अनुसार स्क्रब टाइफस ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी नाम की बैक्टीरिया से होती है। कोरोना और निपाह की तरह यह भी संक्रामक बीमारी है। इसका मुख्य कारण पिस्सुओं यानी चिगर्स का मनुष्यों को काटना है। चिगर्स के काटने के बाद मनुष्यों के शरीर पर छोटे-छोटे लाल दाने होते हैं, जिसमें खुजली होती है। डॉक्टरों के अनुसार चिगर्स का आकार बहुत छोटा होता है। यह ज्यादातर घास, चूहों, खरगोशों और गिलहरियों में मिलते हैं। झाड़ियों और घासों में पाए जाने के कारण इन्हें बुश टाइफस कहा जाता है। डॉक्टरों की मानें तो इसका प्रकोप बरसात में सबसे ज्यादा होता है

स्क्रब टाइफस संक्रमण की पहचान कैसे
Scrub Typhus Case: स्क्रब टाइफस से पीड़ित मरीज के शरीर में एक हफ्ते में लक्षण दिखने लगते हैं। समय पर इलाज नहीं हुआ तो जान जाने का भी खतरा रहता है। इसमें संक्रमित इंसान को बुखार आता है। बुखार 100 से 105 डिग्री रह सकता है। मरीज को सिरदर्द, सूखी खांसी, शरीर में दर्द, बेहोशी आना, सांस लेने में दिक्कत आदि समस्या हो सकती हैं। इनमें से कोई दिक्कत हो तो डॉक्टर से तुरंत सलाह जरूर लें। दरअसल, इसके लक्षण डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों से मिलते हैं। संक्रमित मरीज के ब्लड टेस्ट से बीमारी का इलाज समय पर कराया जा सकता है।

इन्हें स्क्रब टाइफस का खतरा ज्यादा
Scrub Typhus Case: स्क्रब टाइफस के चिगर्स झाड़ियों और घासों में पाए जाते हैं, जिस कारण खेतों में काम करने वाले किसान, जंगलों में काम करने वाले लोग, सेना के जवान), भू-विज्ञान से जुड़े लोग और खदान आदि में काम करने वाले लोग ज्यादा ग्रसित होते हैं। बता दें स्क्रब टाइफस का समय पर इलाज संभव है, लेकिन इसकी वैक्सीन नहीं है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट