Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Parineeti-Raghav Wedding: दुनिया के टॉप होटल में परिणीति और राघव की शादी, नॉस्टेल्जिया थीम पर विवाह, मेहमान-खाने का मेन्यू भी जानें

Parineeti-Raghav Wedding: दुनिया के टॉप होटल में परिणीति और राघव की शादी, नॉस्टेल्जिया थीम पर विवाह, मेहमान-खाने का मेन्यू भी जानें

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप आदमी पार्टी के नेता एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट राघव चड्डा की 24 सिंतबर को शादी है। लंदन में पढ़ाई के दौरान दोनों में दोस्ती हुई थी। अब यह कपल दुनिया के टॉप होटल में शुमार उदयपुर स्थित द लीला पैलेस में शादी कर रहा है। शादी रॉयल तरीके से होगी। परिणीति की जिस सुइट में चूड़े की रस्म होगी, वह एरिया कांच का बना है। सुइट की एक रात का किराया 10 लाख रुपए है। मेहमानों के लिए 8 सुइट और 80 कमरे बुक हैं। 23 सितंबर सुबह 10 बजे परिणीति की चूड़ा सेरेमनी होगी

Parineeti-Raghav Wedding: 23 सितंबर शाम को संगीत सेरेमनी होगी। इसकी थीम 90 के दशक के बॉलीवुड गाने हैं। 24 सितंबर की दोपहर 1 बजे राघव की सेहराबंदी की जाएगी। दोपहर 2 बजे बारात निकलेगा। राघव नाव में सवार होकर बारातियों के साथ होटल लीला पैलेस पहुंचेंगे। कपल के फेरे शाम 4 बजे होंगे। शाम 6 बजे विदाई हो जाएगी। रात 8:30 बजे रिसेप्शन होना है। शादी की जिम्मेदारी दिल्ली की बड़ी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को मिली है। इसने 23 और 24 सितंबर को होटल के कर्मियों के स्मार्टफोन इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई है।

नॉस्टेल्जिया(Nostalgia Theme) थीम पर शादी
नॉस्टेल्जिया थीम पर शादी की होगी। सभी फंक्शन इसके अनुसार आयोजित होंगे। पंजाबी रीति-रिवाज के मुताबिक ही परिणीति की मांग में सिंदूर भरा जाएगा। इससे पहले दोनों ने अरदास कर शादी की रस्में को शुरुआत की थीं।

खाने के मेन्यू में ये खास आइटम (Parineeti-Raghav Wedding Food Menu)
शादी को लेकर 120 से ज्यादा लग्जरी टैक्सियों बुक हैं। 23 सितंबर को मेहमान उदयपुर पहुंच जाएंगे। परिणीति और राघव के घरवाले तो 22 सितंबर को ही उदयपुर पहुंचेंगे। शादी के मेन्यू में अधिकतर पंजाबी फूड आइटम्स हैं। इटालियन, फ्रेंच डिशेज भी हैं। इसके अलावा राजस्थानी आइटम्स होंगे।

विदेश से आए फूलों से इन मेहमानों का स्वागत (Parineeti-Raghav Wedding Guest Welcome)
परिणीति की शादी में बहन प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट्र प्रमुख रूप से आएंगी। इनके अलावा फिल्मी जगह के कई कलाकारों को आमंत्रण भेजा गया है। राजनीति गलियारे से कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री सह आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह, पूर्व क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह शामिल होंगे। मेहमानों का स्वागत करने के लिए भारत के अतरिक्त अन्य तीन देशों से विशेष फूल मंगवाए गए हैं। फूलों की बारिश कर मेहमानों का ग्रैंड वेलकम किया जाएगा।

इन फिल्मी हस्तियों को आमंत्रण नहीं (Parineeti-Raghav Wedding not invited Guest)
परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की शाहरुख खान के साथ अफेयर की चर्चा रह चुकी है। ऐसे में परिणीति ने शाहरुख को आमंत्रण नहीं भेजा है। एक्टर उदय चोपड़ा, फिल्म आशिकी 2 के हीरो आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और अर्जुन कपूर एक समय में परिणीति के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड रहे हैं। इस कारण एक्ट्रेस ने इन्हें न्योता नहीं दिया है।

दिल्ली में सूफी नाइट का आयोजन (Parineeti-Raghav Wedding Delhi Sufi Night)
परिणीति और राघव का प्री-वेडिंग फंक्शन्स के तहत बुधवार की रात दिल्ली में सूफी नाइट का आयोजन हुआ। सूफी नाइट फंक्शन की तस्वीरें वायरल हैं। इसमें परिणीति और राघव के परिजनों ने हिस्सा लिया। इसमें परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा पहुंचीं। मधु ने व्हाइट कलर का स्टाइलिश सूट पहना था, जिसमें वह क्लासी लगीं। परिणीति के एक और चाचा-चाची भी मेहमान थे। क्रिकेटर हरभजन सिंह भी सूफी नाइट्स में पहुंचे थे।

19 सितंबर को हुई थी मेहंदी
Parineeti-Raghav Wedding: 19 सितंबर को दिल्ली में ही राघव चड्ढा के घर पर दोनों की मेहंदी सेरिमनी हुई थी। सेरेमनी दोपहर 3 बजे शुरू हुई थी। राघव और परिणीति ने पंजाबी रिवाजों से मेहंदी सेरेमनी की थी।
13 मई को नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई हुई थी। रिंग सेरेमनी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आदित्य ठाकरे, कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम और प्रियंका चोपड़ा शामिल हुए थे।

परिणीति की फैमिली डिटेल (Parineeti Family Details)
परिणीति की पिता पवन चोपड़ा और मां रीना मल्होत्रा चोपड़ा से अच्छी बॉन्डिंग है। पिता अंबाला कैंट में इंडियन आर्मी के सप्लायर हैं। मां एक आर्टिस्ट हैं। पेंटिंग्स और आर्ट एग्ज़ीबिशन के लिए बहुत पॉपुलर हैं। एक्ट्रेस के दो भाई शिवांग और सहज चोपड़ा (Sahaj Chopra) हैं। सहज ग्रेजुएशन बाद फ़ैमिली बिजनेस संभाल रहे हैं। इन्होंने अपनी बहन की फिल्म दावत-ए-इश्क में बतौर एसिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है। शिवांग डॉक्टर है। इनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हैं।

राघव की फैमिली डिटेल (Raghav Chadha Family Details)
राघव की फैमिली ग्लैम वर्ल्ड से दूर रहती है। राजनेता का जन्म दिल्ली में हुआ है। पिता सुनील और मां अल्का चड्ढा हैं। पिता बिजनेसमैन और मां होममेकर हैं। राघव की छोटी बहन चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।

परिणीति की संपत्ति राघव से 10 गुना अधिक ((Parineeti Net Worth)
परिणीति की संपत्ति 60 करोड़ रुपए की है। ये फिल्म और विज्ञापन से कमाती हैं। परिणीति अपने होने वाली पति राघव से 10 गुना अधिक अमीर हैं। राघव की संपत्ति 50 लाख रुपए है। राजनीति में आने से पहले राघव ने ग्रांट थॉर्नटन, डेलाइट, श्याम मालपानी आदि अकाउंटेंसी फर्म में काम किया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट