Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Opposition Meet: विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम तय, INDIA अब NDA से 2024 में मुकाबला करेगा

Opposition Meet: विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम तय, INDIA अब NDA से 2024 में मुकाबला करेगा

Opposition Meeting Live: बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक पूरी हो गई है। इसमें विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम तय कर लिया गया है। 26 दलों की सहमति से गठबंधन का नाम INDIA रखा गया है। सभी दलों के नेताओं ने इस नाम को ट्वीट कर एनडीए पर निशाना भी साधा है। जदयू ने ट्वीट किया- विपक्षी एकता का नया नाम- INDIA. I-Indian, N-National, D-Democratic, I-Inclusive, A-Alliance. ट्वीट में सभी दलों के प्रमुख नेताओं की तस्वीर के साथ लिखा है- दिल मिले, दल मिले, हुआ महाजुटान। देश बचाने विपक्षी एकता का शुरू हुआ महाअभियान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा- यह अच्छी और सार्थक बैठक है। इसमें रचनात्मक निर्णय लिए जाएंगे। आज जो चर्चा हुई, उसके बाद का नतीजा इस देश के लोगों के लिए सही हो सकता है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि देश में भाजपा सरकार ने हालात बनाए हैं, उसको लेकर आज की बैठक बहुत महत्वपूर्ण रही।

Opposition Meet: विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम तय, INDIA अब NDA से 2024 में मुकाबला करेगा
Opposition Meet: विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम तय, INDIA अब NDA से 2024 में मुकाबला करेगा

राजद बोले- पीएम को INDIA कहने भी दिक्कत होगी

विपक्षी दलों के गठबंधन के नए नाम को लेकर राजद ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला। दल ने ट्वीट किया- विपक्षी दलों का गठबंधन भारत का प्रतिबिंब है। अब प्रधानमंत्री मोदी को इंडिया कहने में भी पीड़ा होगी। TMC सांसद ने ट्वीट किया- चक दे इंडिया। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लिखा- इंडिया जीतेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दल प्रमुखों ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

बैठक खत्म होने के बाद सभी दलों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि दलों में समन्वय के लिए 11 सदस्यों की कमेटी बनाई जाएगी। एक कार्यालय भी जल्द बनेगा। अगली बैठक मुंबई में होगी। खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र की सभी एजेंसियों को भाजपा ने नष्ट कर दिया है।

हमारे बीच राजनीतिक भेद हैं और देश को बचाने के लिए हम सभी साथ आए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि देश मे दलित, हिंदू-मुस्लिम हर किसी की जिंदगी आज खतरे में है। दिल्ली, बंगाल, मणिपुर सरकार बेचना-खरीदना यही काम भाजपा सरकार का है।

उद्धव ठाकरे ने बॉलीवुड अंदाज में भाजपा पर साधा निशाना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने नौ साल में हर सेक्टर को बर्बाद कर दिया है। इस सरकार ने एयरपोर्ट, जहाज, आसमान, धरती, पाताल सब बेच दिया। इनकी सरकार से किसान, व्यापारी सब दुखी हैं। जिस तरह नफरत फैलाई जा रही है, उससे देश को बचाने के लिए हम सभी दल इकट्‌ठे हुए हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम देश को बताने आए हैं कि मैं हूं ना। देश हमारा परिवार है। हम अपने परिवार को बचाने एकजुट हैं।

राहुल बोले- एनडीए और इंडिया में लड़ाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश की आवाज को दबाया जा रहा है। INDIA नाम इसलिए चुना गया, क्योंकि लड़ाई NDA और इंडिया के बीच है। मोदी और इंडिया में है। जब कोई इंडिया के विरुद्ध खड़ा होता है तो जीत किसकी होगी। भारत के विचार पर बीजेपी हमला कर रही है। बेरोजगारी बढ़ रही है। मोदी के करीबी अरबपतियों का फायदा हो रहा है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट