Mradhubhashi
Search
Close this search box.

जो भगवान की शरण में आता है उसका जीवन धन्य हो जाता है: बागेश्वर धाम सरकार

अशोकनगर। जिसका गुरु बलवान होता है उसका चेला पहलवान होता है। ईश्वर भी यज्ञ नहीं बल्कि यज्ञ करने वाले का संकल्प देखते हैं। संकल्प यदि अच्छा है तो भगवान जरूर यज्ञ सफल करते हैं। यह आशीष वचन अशोकनगर पुण्य भूमि पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छटवें दिन पूज्य भगवन श्री बागेश्वर धाम गुरुदेव ने कहे।

पूज्य गुरुदेव ने कथा के दौरान कहा कि श्री तार वाले बाला जी के दरबार बाली अशोकनगर की पुण्य भूमि के इतिहास बन गया है। हमारी कथाओं के 3-4 लाख श्रद्वालु तो आते हैं लेकिन अशोकनगर के वो रिकॉर्ड भी टूट गया है। कथा के दौरान पूज्य गुरुदेव ने कहा कि भक्त चार प्रकार के होते हैं। आर्थ, जिज्ञासु, अर्थार्थी और ज्ञानी। उन्होंने कहा कि जिन्दगी में जब दुःख आए तो समझना कि दुख कम हो रहें हैं और खुशी आवे तो समझना सुख कम हो रहे हैं। जब तक संसार में दुःख सुख लगा रहेगा और जंबू संसार छूटेगा तो पता चलेगा कि ये जीवन तो महज एक सपना था। गुरुदेव ने कहा कि जो व्यक्ति सच्चे भक्त का अपमान करता है उसे राम दोष लगता है। जो भगवान की शरण में आता है उसका जीवन धन्य हो जाता है। अच्छा फल पाने के लिए अच्छे कर्म भी करना पड़ेगा। मंगलवार की कथा में पूज्य गुरुदेव ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा सहित भगवान कृष्ण की कई लीलाओं का सुंदर वर्णन किया।

कभी नहीं दिखी इतनी श्रद्धा

  • अशोकनगर में चल रही बागेश्वर धाम की कथा के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अनुपम समागम देखने को मिल रह है। प्रतिदिन इतनी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने और पूज्य गुरुदेव के दर्शन करने कथा स्थल पहुंच रह हैं जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। कथा में मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, उड़ीसा सहित कई राज्यों से श्रद्धालु प्रतिदिन पुण्य भूमि अशोकनगर आ रहे हैं। कथा में पहुंच रहे श्रद्धालुओं का कहना है कि श्रद्धा और भक्ति का ऐसा समागम जिले में पहले कभी देखने को नहीं मिला।

ईश्वरीय प्रसाद समझ कर कर रहे भंडारे में

कथा में प्रतिदिन निशुल्क रूप से चल रहे अन्नपूर्णा रसोई के भंडारे में प्रतिदिन हजारों लोग प्रेम पूर्वक प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना हैं कि भंडारे में परोसे जाने बाला भोजन ईश्वरीय प्रसाद है। और उसी रूप के ग्रहण कर रहे हैं।

तारबाले बालाजी के दरबार पहुंचे पूज्य गुरुदेव

शहर के श्री तार वाले बालाजी की महिमा अपरंपार है। शहर के हर जाति धर्म के लोग उनकी आराधना और उपासना करते हैं। शहर में भागवत कथा करने आए पूज्य श्री बागेश्वर धाम जी महाराज सोमवार को कथा के उपरांत श्री तार वाले बालाजी मंदिर मत्था टेकने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने दंडवत बालाजी के दर्शन और स्तुति की। वहीं उन्होंने मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दरबार के भी हाजिरी लगाई। इस मौके पर कथा आयोजन के संयोजक विधायक जजपाल सिंह जज्जी भी साथ में मौजूद रहे।

पुण्य भूमि बनी अशोकनगर

श्री बागेश्वर धाम जी गुरुदेव के चरण अशोकनगर की पावन धरा पर पढ़ने और उनके द्वारा श्रीमद भागवत कथा और दिव्य दरबार लगाने से अशोकनगर की धरा पुण्य भूमि बन गई है ।

रास्ते भर हो रही पुष्प वर्षा

कथा स्थल पहुंच रहे पूज्य भगवन श्री बागेश्वर धाम गुरुदेव का रास्ते भर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया जा रहा है। अशोकनगर के श्रद्धालु पूज्य बागेश्वर धाम गुरुदेव की एक झलक और दर्शनों के लिए लाखों की संख्या में रास्ते भर पलक पांवड़े बिछाकर खड़े रहते हैं। अशोकनगर वासियों की श्रद्धा और भक्तिभाव देखकर अभिभूत हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट