Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Weather : धीरे-धीरे सूरज ने दिखाना शुरू किये तीखे तेवर, 42 डिग्री तक जा सकता है अधिकतम तापमान

MP Weather : धीरे-धीरे सूरज ने दिखाना शुरू किये तीखे तेवर

MP Weather मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है जबकि दोपहर बाद घने बादल छा सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना कम है। अप्रैल के पहले पखवाड़े में पिछले सालों के तापमान के आंकड़े देखें तो इससे पहले 15 अप्रैल 2020 को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सूरज ने दिखाए तीखे तेवर

MP Weather गुरुवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। बावजूद इसके सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे नजर आए। दोपहर होते-होते धूप चुभने लगी। इसके चलते पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 40 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा जो औसत से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 0.9 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम है।

15 अप्रैल को ग्वालियर-चम्बल में छाए रहेंगे बादल

MP Weather स्थानीय मौसम वैज्ञानिक सी.के. उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी भाग में चक्रवात बना हुआ है। विदर्भ के पूर्वी हिस्से से तटीय कर्नाटक तक द्रोणिका गुजर रही है। शनिवार 15 अप्रैल को हिमालय में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने की संभावना है। ग्वालियर-चंबल संभाग में इन मौसम प्रणालियों का आंशिक प्रभाव दिखा। शनिवार 15 अप्रैल को भी बादल छाए रहने की संभावना है। इसके चलते शनिवार को अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट हो सकती है। हालांकि इस दौरान संभाग में बारिश की संभावना कम है लेकिन कहीं-कहीं तेज हवा या गरज-चमक के साथ छींटाकशी हो सकती है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट