Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Today Weather: मध्यप्रदेश में दशहरा बाद बढ़ेगी ठंड, अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम

MP Today Weather: मध्यप्रदेश में दशहरा बाद बढ़ेगी ठंड, अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम

Table of Contents

MP Weather Forecast: कोई भी प्रभावी मौसम(Weather) प्रणाली के सक्रिय नहीं होने से मौसम(Weather) शुष्क है। उधर, प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में एक प्रति चक्रवात बना है, जिससे हवा का रुख बार-बार बदल रहा है। मौसम(Weather) विज्ञानिकों के अनुसार दिन के समय दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी हवा चल रही है। इससे पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। शाम के बाद हवा का रुख उत्तरी हो जाता है। इससे रात में गुलाबी ठंड बरकरार है। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात प्रदेश में सबसे कम 15.2 डिग्री तापमान रीवा में दर्ज किया गया। भोपाल में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो इस सीजन में शहर का रात का सबसे कम तापमान रहा। पचमढ़ी में भी रात का पारा 13.2 डिग्री आ गया।

मौसम(Weather) विज्ञान केंद्र ने बताया कि फिलहाल कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। आसमान साफ रहने के साथ रात में हवा का रुख उत्तरी होने से रात के तापमान में गिरावट होती है। इसी तरह चार-पांच दिन तक मौसम का मिजाज बने रहने की संभावना है। मौसम(Weather) विज्ञान केंद्र ने बताया कि अभी पाकिस्तान के आसपास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना है। इसके अतिरिक्त उत्तरी मध्य प्रदेश पर एक प्रति चक्रवात बना है। इसके असर से हवा का रुख बार-बार बदल रहा है। विशेषकर दिन में दक्षिण-पूर्व हवा चल रही है। शाम के बाद हवा की दिशा बदलकर उत्तरी हो रही है। इससे रात में ठंड का एहसास होने लगता है।

दिन का पारा भी कम होने की संभावना

मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने की संभावना है। इससे दशहरा बाद रात के तापमान में कुछ और गिरावट के आसार हैं। रविवार को पूरे प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट होने के कारण सोमवार को दिन के तापमान में कुछ कमी दर्ज हो सकती है। भोपाल का अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री के आसपास रह सकता है।

MP Today Weather: मध्यप्रदेश में दशहरा बाद बढ़ेगी ठंड, अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट