Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal: आज इन पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

Rashifal: आज इन पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 23 अक्टूबर यानी सोमवार को वृषभ, कर्क और तुला राशि वालों को कोई अच्छी सूचना मिल सकती है।

Rashifal: आज इन c पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

मेष (Aries) Rashifal

यह दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में आप लोगों के साथ जरूरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक विषयों में स्पष्टता आएगी। आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं, नहीं तो आप धन का काफी हिस्सा खर्च कर सकते हैं। प्रशासन के कार्यों में गति आएगी। निजी विषयों में पूरी सामंजस्यता दिखाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कसर न छोड़ें।

वृष (Taurus) Rashifal

दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सोच-समझ से सभी काम पूरे होंगे। किसी काम को भाग्य के भरोसे किया तो उसमें भी सफलता अवश्य मिलेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। किसी से कुछ कर्ज लिया था तो आप उसे भी काफी हद तक उतरने में सफल रहेंगे। महत्वपूर्ण लक्ष्य के पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन (Gemini) Rashifal

दिन स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज न करें। धैर्य के साथ अपने कामों में आगे बढ़ें। मेहमानों की आवभगत में आप लगे रहेंगे। अपनी शान-शौकत को पूरा करने के लिए किसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाएं रखें। आज सहनशीलता से आगे बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान से किसी काम की उम्मीद लगाएंगे तो वह उसे पूरी अवश्य करेंगे।

कर्क (Cancer) Rashifal

दिन आनंदमय रहने वाला है। साझेदारी में व्यापार को करना अच्छा रहेगा। आप भी किसी को कोई सलाह देंगे तो वह उसे पर अमल अवश्य करेंगे। संतान के करियर को लेकर थोड़ी चिंता सता सकती है। साख-सम्मान में वृद्धि होगी। स्थायित्व की भावना पर पूरा जोर रहेगा। व्यक्तिगत मामले हल होंगे। परस्पर सहयोग का भाव मन में बना रहेगा। निजी जीवन की समस्याओं को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें।

सिंह (Leo) Rashifal

लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें। अपने साथियों पर भरोसा बनाए रखना होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े मामलों को गति मिलेगी। अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाएंगे तो भविष्य के लिए धन संचय कर पाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई से संबंधित समस्याओं को लेकर सीनियर से बातचीत करनी होगी। मन किसी बड़े नुकसान के कारण थोड़ा परेशान रहेगा।

कन्या (Virgo) Rashifal

दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आपको संतान से अच्छी खबरें मिल सकती है। विद्यार्थी नया सीखने पर पूरा जोर देंगे। व्यापार की विभिन्न योजनाएं पर पूरा ध्यान देंगे। किसी के प्यार की बातों पर ध्यान देने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। मां से किए वादे को पूरा करना होगा।

तुला (Libra) Rashifal

दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में करीबी आपका पूरा साथ देंगे। प्रशासनिक मामलों में सावधान रहना होगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलती दिख रही है। अपने विरोधियों की चालों को समझना होगा, नहीं तो वह आपका नुकसान करा सकती हैं। व्यक्तिगत विषयों पर पूरा फोकस रहेगा। परिवार में आज नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal

यह दिन साहस में वृद्धि लेकर आने वाला है। कुछ आवश्यक मामले सुधरेंगे। सामाजिकता को बल मिलेगा। मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। भाई-बंधुओं से आपकी खूब जमेगी। आपको अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

धनु (Sagittarius) Rashifal

दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। परिवार में सदस्यों में वाद-विवाद चल रहा है तो उसे दूर करने की कोशिश करनी होगी। उसमें आप दोनों पक्षों के सुनकर आगे बढ़ें तो बेहतर रहेगा। आपके कुछ विरोधी बनते कामों में रोड़ा अटकाएंगे। आपका आकर्षण देखकर मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। अपने डेली रूटीन में बदलाव न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मकर (Capricorn) Rashifal

दिन व्यापारियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपमें एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आप अपने आधुनिक सोच से आगे बढ़ेंगे। पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। रहन-सहन के कामों में कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। किसी व्यक्ति से बहकावे में ना आएं, नहीं तो वह धोखा दे सकता है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है।

कुंभ (Aquarius) Rashifal

दिन लेन-देन के मामले में अच्छा रहने वाला है। किसी के प्रलोभन में ना आएं, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। घर में सामाजस्यता बनाएं रखें, नहीं तो कोई सदस्य आपकी बात का बुरा मान सकते हैं। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन किसी से किए वादे को पूरा करना होगा। दान-धर्म के काम के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपने किसी से धन उधार लिया था तो वह आपसे वापस मांग सकता है।

मीन (Pisces) Rashifal

दिन बहुत सोच-विचारकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आर्थिक मामलों में भी सजगता बनाएं रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के जरिए किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। अधिकारियों से शाबाशी पा सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रहीं समस्याओं के लिए गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। किसी से धन उधार न लें, नहीं तो आपको उसे उतार करना मुश्किल होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव मन में बना रहेगा।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट