Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Today Weather: मध्य प्रदेश में अब बढ़ेगी ठंड, गिरना शुरू होगा रात का पारा

MP Today Weather: मध्य प्रदेश में अब बढ़ेगी ठंड, गिरना शुरू होगा रात का पारा

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। हवा का रुख बार-बार बदलने से वातावरण में नमी है। इससे मौसम शुष्क बना है। हालांकि दिन में धूप की तल्खी बरकरार है। रात का तापमान सामान्य के आसपास बना रहने से ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञानिकों का अनुमान है कि एक-दो दिन में रात के तापमान में और गिरावट शुरू हो जाएगी।

एमपी में एक प्रति चक्रवात के बने रहने से हवा का रुख बार-बार बदल रहा है। इससे तापमान घट-बढ़ रहा है। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक 34.6 डिग्री तापमान गुना का रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है।

छोटे होने लगे दिन

यह मौसम प्रणाली रविवार से उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच दिन छोटे होने लगे हैं। इससे रात में गुलाबी ठंड का अहसास बढ़ा है। वातावरण में नमी कम रहने से बादल भी नहीं हैं।

रात के तापमान में और गिरावट

आसमान साफ रहने की वजह से धूप में कुछ चुभन महसूस हो रही है। दिन का तापमान कुछ बढ़ा है। रविवार से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेगा। इससे रात के तापमान में कुछ और गिरावट आ सकती है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट