Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal: इन राशि के लोगों की बढ़ेगी आज आय, जानें अपना राशिफल

इन राशि के लोगों की बढ़ेगी आज आय, जानें अपना राशिफल

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 22 अक्टूबर यानी रविवार को तुला, धनु और मकर की आय में वृद्धि होगी।

मेष (Aries) Rashifal

दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। मन की इच्छा के पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे। इसके बाद अपने घर किसी पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन कर सकते हैं। बड़ों का सहयोग व सानिध्य रपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। रुके काम पूरे होंगे, जिससे खुशी होगी। आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है।

वृष (Taurus) Rashifal

दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। इससे प्रतिष्ठा बढ़ेगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि बढे़गी। किसी लक्ष्य को पूरा करने में कसर नहीं छोड़ेंगे। आप काम को लेकर किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे तो आपकी वह यात्रा पूरी होती दिख रही है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन (Gemini) Rashifal

अपने कामों में बहुत सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए दिन रहेगा। अपनी शान-शौकत की वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन-व्यय करेंगे, लेकिन फिर भी आप दिखावे के चक्कर में ना आए, नहीं तो कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। संतान के कॅरियर को लेकर किसी बचत की योजना पर पूरा ध्यान लगा सकते हैं। व्यवसाय में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। धन संबंधित मामलों में स्पष्टता बनाए रखनी होगी।

कर्क (Cancer) Rashifal

यह दिन निजी संबंधों में मधुरता लेकर आएगा। किसी पुराने मित्र से अनबन दूर होगी। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। दांपत्य जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और मधुरता आएगी। अपने कामों में सक्रियता बनाए रखें, नहीं तो समस्या आ सकती है। इस दिन निजी संबंध बेहतर रहेंगे।

सिंह (Leo) Rashifal

दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आय-व्यय के लिए बजट बनाकर चलें तो बेहतर रहेगा। आवश्यक कामों में लापरवाही की तो बाद में आपके सामने काफी कम आने से समझ नहीं आएगा कि किस पहले करूं और किस बाद में। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों से शाबाशी पा सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहें।

कन्या (Virgo) Rashifal

दिन घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आने वाला है। लेन-देन के मामलों में सतर्कता बनाए रखें। व्यक्तिगत प्रयासों में आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकारियों का पूरा साथ मिलेगा। कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से परेशान कर रहा था तो उसमें जीत मिलेगी। किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परस्पर सहयोग का भाव मन में बना रहेगा। विद्यार्थियों को किसी काम को लेकर चिंता सता सकती है।

तुला (Libra) Rashifal

यह दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन किसी को धन उधार ना दें। रक्त संबन्धी रिश्तों की अनबन दूर होगी। निजी विषयों में सक्रियता दिखाएंगे। आप अपने कामों में सुधार लाने के लिए जो प्रयास करेंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। किसी से बहसबाजी में पड़ने से बचें, नहीं तो समस्या आ सकती है। आप अपनी सुख- सुविधाओं की वस्तुओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal

दिन किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। सामाजिक संपर्क का दायरा बढ़ेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी काम को करने में सहयोगियों से मदद ले सकते हैं। साझेदारी में किसी काम को करना अच्छा रहेगा। बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय का पूरा लाभ लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा।

धनु (Sagittarius) Rashifal

दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। घर किसी मेहमान का आगमन होने से धन खर्चा बढ़ सकते हैं। खानपान पर पूरा ध्यान देंगे। एक के बाद एक शुभ सूचना मिलती रहेंगी। इससेमन प्रसन्न रहेगा। माताजी को सेहत संबंधित समस्या चल रही थी तो वह दूर होगी। पारिवारिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। परंपरागत कार्य से आगे बढ़ेंगे।

मकर (Capricorn) Rashifal

दिन रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे। विविध प्रयासों को गति मिलेगी। मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। नवीन कार्यों में रुचि बनाए रखें। कोई संकल्प ले तो उसे पूरा अवश्य करें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा हो सकता है। साहस-पराक्रम से आगे बढ़ेंगे। कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटका सकते हैं। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

कुंभ (Aquarius) Rashifal

दिन लेनदेन के मामले में नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। बिजनेस की योजनाओं को गति मिलेगी। किसी को साझेदार बना सकते हैं। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा लेना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। खर्च बढ़ने से थोड़ा परेशान रहेंगे। महत्वपूर्ण विषयों में अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा।

मीन (Pisces) Rashifal

दिन मिलाजुला रहने वाला है। महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा। नवीन विषयों में गति आएगी। आप अपने कामों में सहजता से आगे बढ़ें। आपने जल्दबाजी दिखाई तो गलती हो सकती है। अपनी आय को बढ़ाने के जो प्रयास करेंगे, उनमें आपको सफलता अवश्य पर प्राप्त होगी। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। कार्यक्षेत्र में बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट