Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Election 2023 Congress Candidate: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने बदले उम्मीदवार, 4 सीटों पर इनके ऊपर जताया भरोसा

MP Election 2023 Congress Candidate: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने बदले उम्मीदवार, 4 सीटों पर इनके ऊपर जताया भरोसा

Congress Candidate Change: मध्य प्रदेश में उम्मीदवारों का टिकट कटने के बाद अब घोषित उम्मीदवारों को बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस ने 4 सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने चार उम्मीदवारों के नामों में बदलाव किया है। समिति द्वारा जारी संशोधित लिस्ट में सुमावली से अजय सिंह कुशवार को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। पहले कुलदीप सिकरवार को टिकट मिला था।

पिपरिया से वीरेंद्र बेलवंशी को टिकट मिला है। इस सीट से पहले गुरुचरण खरे को उम्मीदवार बनाया गया था। बड़नगर से मुरली मोरवाल मैदान में आ गए हैं। पहले राजेंद्र सिंह सोलंकी टिकट पाए थे। जावरा से वीरेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट मिला। पहले हिम्मत श्रीमाल उम्मीदवार घोषित हुए थे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट