Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Assembly Election 2023: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने PM मोदी और BJP को लेकर कही बड़ी बात, 5 राज्यों के चुनाव को लेकर भी दावा

Assembly Election 2023: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने PM मोदी और BJP को लेकर कही बड़ी बात, 5 राज्यों के चुनाव को लेकर भी दावा

Mallikarjun Kharge on PM Modi: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव(Election) की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी और नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया है। खरगे ने कहा-पूरा भरोसा है कि हम पांचों राज्यों में जीतेंगे। बीजेपी के लिए सत्ता विरोधी लहर है। आम लोग महंगाई और बेरोजगारी से बेहद नाराज हैं। बीजेपी किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी है।

कर्नाटक के कलबुर्गी में खरगे ने कहा-राजस्थान में अशोक गहलोत तो छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल अच्छा काम कर रहे हैं। वहां कोई मुद्दा ही नहीं है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के कारण समस्याएं हैं। वहां की जनता उनके खिलाफ है, इसलिए हमें उम्मीद है कि हम पांच राज्यों में सरकार बनाएंगे।

भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किए

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हर जगह हमारे लोग काम कर रहे हैं। उम्मीद है हम पांच राज्यों में जरूर जीतेंगे। बीजेपी के खिलाफ एक विरोधी लहर भी है। लोग तंग हैं। बेरोजगारी से परेशान हैं। भाजपा ने जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं किए। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ लोग बोल रहे हैं।

Assembly Election 2023: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने PM मोदी और BJP को लेकर कही बड़ी बात, 5 राज्यों के चुनाव को लेकर भी दावा
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट