Mradhubhashi
Search
Close this search box.

मन की बात: देश के जन-जन की बात – शिवराज

मन की बात देश के जन-जन की बात - शिवराज

मन की बात: प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम मन की बात का 100 एपिसोड प्रसारित हुआ। राजधानी भोपाल में अलग-अलग जगहों पर मन की बात का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरेला विधानसभा क्षेत्र में लोगों के साथ बैठकर मन की बात सुनी। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मन की बात देश के जन-जन की बात है।

मन की बात एक सामाजिक आंदोलन बन गई है, जनक्रांति बन गई है।प्रधानमंत्री की मन की बात से अच्छे काम कर रहे लोगों को सामने लाने का मौका मिलता है।बुराइयाँ आसानी से सामने आती हैं। लेकिन मौन साधक की तरह समाज की सेवा कर रहे लाखों लोग मन की बात के माध्यम से सामने आते हैं।

वो केवल महिमामंडित नहीं होते, बल्कि कई लोगों की प्रेरणा बन जाते हैं।मन की बात ने कई सामाजिक बदलाव किए। प्रधानमंत्री का स्वच्छता आंदोलन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए अच्छे कार्य, जल संरक्षण, समाज सुधार के काम उन्होंने आंदोलन का रूप धारण किया।मन की बात के माध्यम से लोग अपनी भावनाओं का प्रकटीकरण अपने प्रधानमंत्री के सामने करते हैं।सचमुच में मन की बात ने एक सामाजिक क्रांति की है और कई सामाजिक बदलाव हुए हैं।मैं प्रधानमंत्री का हृदय से अभिनंदन करता हूँ।

कार्यक्रम के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम मे शामिल हुए। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने गोविंदपुरा क्षेत्र की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां पहुंची हैं मैं उनका धन्यवाद अदा करता हूं।लाड़ली बहना योजना एक क्रांतिकारी योजना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बेटी होने पर चेहरा उतर जाता था।बेटे को लेकर लोगों मे ज्यादा खुशी होती थी।बेटा बड़े होकर सहारा बनेगा या लठ मरेगा ये क्या पता ? बेटियां के मन मे माता-पिता के लिए आखिरी सांस तक प्यार रहता है।बेटी नहीं बचेगी तो बहु नहीं मिलेगी।बहु नहीं मिलेगी तो लड़के कुँवारे घूमेंगे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट