Mradhubhashi

Last Sawan Somwar 2023: सावन के आखिरी सोमवार पर महाकाल देंगे 8 रूपों में दर्शन, आज चांदी की पालकी में सवार होकर निकलेंगे

सावन के आखिरी सोमवार पर महाकाल देंगे 8 रूपों में दर्शन, आज चांदी की पालकी में सवार होकर निकलेंगे

Mahakal Sawan Sawari: आज सावन महीने का आखिरी सोमवार है। भगवान भोलेनाथ का सबसे पवित्र महीना में सोमवार को बेहद खास महत्व होता है। इस दिन मध्य प्रदेश के इंदौर शहर स्थित ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से श्रावण मास में भगवान महाकाल की आखिरी सवारी निकाली जाएगी। आज भगवान महाकाल एक साथ आठ रूपों में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। भगवान चांदी की पालकी में सवार होकर चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ पर शिवतांडव, नंदी पर उमामहेश, रथ पर होलकर, घटाटोप, जटाशंकर व श्री रूद्ररूप में भक्तों को दर्शन देने के लिए निकलेंगे।

सोमवार को निकलने वाली श्रावण मास की इस आखिरी सवारी के बाद भगवान महाकाल चार सितंबर को भादौ मास की पहली एवं 11 सितंबर को श्रावण-भादौ मास की शाही सवारी निकली जाएगी। सवारी में सबसे आगे महाकाल मंदिर का प्रतिनिधि रजत ध्वज रहेगा। पीछे में पुलिस का अश्वरोही दल, पुलिस बैंड, सशस्त्र बल की टुकड़ी मार्च पास्ट करेगी। ठीक पीछे भस्म रमैया भक्त मंडल के सदस्य शिव प्रिय वाद्य झांझ व डमरू की मंगल ध्वनि करेंगे। फिर भगवान महाकाल की पालकी व अन्य मुखारविंद शामिल होंगे। परंपरागत नौ भजन मंडलियां भी सवारी का हिस्सा रहेगी।

मुख्यमंत्री चौहान आएंगे महाकाल का दर्शन करने
श्रावण मास के आखिरी सोमवार पर भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवान महाकाल के दर्शन व पूजा करेंगे। इससे पहले शिवराज सिंह श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर सपरिवार महाकाल का दर्शन करने आए थे। तब भी महाकाल की सवारी में भी शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट