जयस संगठन के दोनों गुटों में एकता की पहल,जल्द होगी सुलह - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
//

जयस संगठन के दोनों गुटों में एकता की पहल,जल्द होगी सुलह

जयस संगठन के दोनों गुटों में एकता की पहल,जल्द होगी सुलह

मध्य प्रदेश का जयस संगठन दो गुटों में बंटा हुआ है सूत्रों की मानें तो दोनों ही गुटों की तरफ से एकता की पहल हुई है। दरअसल मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। विधानसभा चुनाव में जयस संगठन में अहम भूमिका में रहता है है। बताया जा रहा है कि जयस संगठन इस बार मध्य प्रदेश में 80 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए जा रहा है।

दरअसल मध्य प्रदेश में 50 से ऊपर सीट आदिवासियों के लिए रिजर्व है। जयस सगठन आदिवासी समाज का नेतृत्व करता है।आने वाली 29 अप्रैल को दोनों ही गुटों के नेता बड़ी बैठक करने के लिए जा रहे हैं। जयस के एक गुट का नेतृत्व डॉ हीरालाल अलावा करते हैं। वह जयस संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक भी हैं। कुछ दिनों पहले जय संगठन के दूसरे गुट ने कई नियुक्तियां कर दी थी। जिसे हीरालाल अलावा ने खारिज कर दिया था।

जिसके बाद दोनों ही गुटों में सोशल मीडिया पर जमकर बवाल देखने को मिला था। जयस के फाउंडर मेंबर रहे महेश भाभरा दोनों गुटों को मिलाने के लिए पहल शुरू की है। बताया जा रहा है कि एक गुट के प्रमुख लोकेश मुलजाल्दा और दूसरे गुट के प्रमुख डॉ हीरालाल अलावा 29 तारीख को बैठ कर बात करेगे। गौरतलब है कि जयस के दोनों ही गुट मध्यप्रदेश में आदिवासियों के हक की आवाज उठाने का काम करते हैं।