Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 22 August 2023 : इन राशि वालों का बढ़ेगा व्यवसाय, आज का राशिफल जानें

Rashifal 22 august 2023

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 22 अगस्त यानी सोमवार का दिन मकर और कुंभ राशि वालों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद रहने वाला है। इन दोनों राशियों के कारोबार में उन्‍नति होगी। आमदनी बढ़ाने में सफलता हासिल होगी।

मेष (Aries) Rashifal
यह दिन आपके फायदे वाला रहेगा। जमीन-जायदाद के मामलों में उत्तम लाभ मिलेगा। आज आप कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। आज आपको लोग पसंद करेंगे। आपका व्‍यवहार ऑफिस में आपको लोकप्रिय बनाएगा। पिता के आशीर्वाद से आपको चारों ओर से सम्‍मान मिलेगा। शाम को मां के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। देर रात तक सब सामान्य हो जाएगा।

वृष (Taurus) Rashifal
आज का दिन आपको आर्थिक लाभ देगा। आपका साहस और क्षमता आज आपको लाभ दिलाएगा। आपमें निर्भीकता का भाव पैदा होगा। बिना किसी डरे आप फैसले लेंगे। अपने काम पूरे कराने में सक्षम होंगे। रात में यात्रा पर जा सकते हैं। हर काम में सावधानी रखें। अपने फालतू खर्च बंद कर दें।

मिथुन (Gemini) Rashifal
दिन बिल्कुल सामान्‍य है। आपको बातचीत में सावधानी बरतनी है, ताकि आपकी बात किसी को बुरी न लग जाए। आज कोई भी फैसला पूरे साहस के साथ लेना है। कोई मामले में औपचारिक नहीं बनें। आपका रुका हुआ धन आज मिल सकता है। बुद्धि-विवेक से लिए गए निर्णय आपको भविष्य में लाभ देंगे।

कर्क (Cancer) Rashifal
आज हर कार्य में सावधानी बरतें। किसी से विवाद होने की आशंका है। किसी भी काम को पूरा करने में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। भौतिक सुख-साधनों पर पैसे खर्च करेंगे। खुशमिजाज व्यक्ति होने के कारण लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। रात में किसी विशेष व्‍यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

सिंह (Leo) Rashifal
आज आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। आपमें परोपकार और दान करने की भावना बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नया प्रयोग करने के बारे में सोच सकते हैं। आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयास सफलता दिलाएंगे। पुराने रुके कार्य किसी की मदद से पूरे हो सकते हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू करेंगे। आपके पराक्रम को देखकर शत्रु निराश होंगे।

कन्या (Virgo) Rashifal
आज का दिन भाग्य की दृष्टि से उत्‍तम रहेगा। हर प्रकार का सुख मिलेगा। संकट और कष्‍टों में कमी आएगी। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। हर कार्य में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आज अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपनी कुशलता से हर मामले में सफलता हासिल करेंगे।

तुला (Libra) Rashifal
इस दिन आपको सफलता हासिल होगी। किसी भी काम को पूरा करने में मन लगेगा। शिक्षा की ओर रुचि बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्‍छी खबर मिल सकती है। कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज अपनी बात को सही साबित कर पाएंगे। माता-पिता और गुरु का पूरा आशीर्वाद मिलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी लोग सहायता करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आमदनी कम और अधिक खर्च की स्थिति रहेगी। संतान द्वारा किए गए कार्यों से सम्‍मान में वृद्धि होगी। अपने धैर्य और प्रतिभा से सभी काम पूरा करेंगे। परिवार के साथ सैर-सपाटे और मौज-मस्ती में समय बीतेगा।

धनु (Sagittarius) Rashifal
आज भाग्‍य आपका साथ दे रहा है। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आप जिस कार्य को मेहनत और लगन से करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आपको ऑफिस से सम्‍मान मिलेगा। आज धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगेगा। किसी शुभ कार्य में व्यय करने से कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर (Capricorn) Rashifal
यह दिन धन लाभ वाला रहेगा। आपके प्रयास सफल होंगे। आपको परिवार के लोगों से हरसंभव मदद मिलेगी। जो लोग पैतृक व्‍यवसाय से जुड़े हैं, उनको लाभ होगा। किसी को बिना मांगे सलाह नहीं दें, इससे आपको ही नुकसान हो सकता है। रात में पुण्य कार्य में समय लगाएंगे। इससे मन शां‍त रहेगा।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
इस दिन भाग्‍य लोगों का साथ दे रहा है। आमदनी को बढ़ाने के लिए इस दिन जो भी प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। धन कोष वृद्धि होगी। हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा एवं नए अच्छे मित्र भी मिलेंगे।

मीन (Pisces) Rashifal
यह दिन आपको सफलता देने वाला है। आपकी चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। ननिहाल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। पत्नी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज अपनी कमाई के कुछ अंश दान करें।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट