Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal16 August 2023 : आज 5 राशियों को धन और सम्मान सब मिलेगा, शेष राशि वाले भी जानें अपना राशिफल

Rashifal16 August 2023

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 16 अगस्त यानी बुधवार को मेष राशि के जातक जल्दीबाजी में कोई निर्णय नहीं लें। इस दिन 5 राशि के लोगों को धन लाभ होगा। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

मेष (Aries) Rashifal
आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आप में भाईचारे की भावना बढ़ेगी। भाई-बंधुओं से कुछ दूरियां दूर होंगी। अपने लक्ष्य पर फोकस करेंगे तो आसानी से पूरा होता दिख रहा है। सामाजिक गतिविधियों में पूरा योगदान रहेगा। घर-परिवार में चल रही अनबन आज बातचीत समाप्त हो सकती है। बिजनेस में जल्दबाजी में निर्णय नहीं लें।

वृष (Taurus) Rashifal
यह दिन गृहस्थ जीवन जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखमय रहेगा। आधुनिक संसाधनों को जुटाने पर पूरा जोर रहेगा। परिवार में अतिथि का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आज आप में जोश की भावना बनी रहेगी। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। बड़ों की सलाह पर चलेंगे तो सारी मुश्किलों से बाहर निकल जाएंगे। ससुराल पक्ष से कोई खास बात सुनने को मिल सकती है।

मिथुन (Gemini) Rashifal
आप अपनी वाणी और व्यवहार में आज मधुरता बनाए रखें। कला कौशल से आगे बढ़ेंगे। दिनचर्या में कोई बदलाव किया तो नुकसान हो सकता है। विभिन्न कार्यों में सहज बने रहेंगे। घर-परिवार में रिश्ते सुधरेंगे। परिजनों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में शुभ सुचना मिल सकती है। आज आपकी काफी मुश्किलें हल होंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी बड़ी योजना में धन लगा सकते हैं।

कर्क (Cancer) Rashifal
आपके लिए यह दिन जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए है। अपने कामों की सूची बनाकर चलें, वह आपके लिए बेहतर रहेगा। कानूनी मामले में अपने कामों की पूरी निगरानी बनाकर रखें। कोई नई समस्या खड़ी होने की आशंका है। आप समाज और परिवार के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे। निवेश संबंधी मामलों में नियंत्रण बनाए रखें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

सिंह (Leo) Rashifal
आपके लिए दिन पद -प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। मित्रों के साथ कुछ यादगार पल बीताएंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इसे देखकर अधिकारियों को भी हैरानी होगी। आपकी तरक्की में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। आपकी कोई बात लोगों को बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

कन्या (Virgo) Rashifal
आपके लिए यह दिन पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आप पर बड़ों का सहयोग और समर्थन बना रहेगा। डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखें। खान-पान पर पूरा ध्यान दें। शुभ कार्यों को बढ़ावा देंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगी हर काम में मदद करेंगे। सामाजिक क्षेत्र के लोगों को जनसभाएं करने का मौका मिलेगा। भाई-बहन से किसी बात पर अनबन हो सकती है। माता-पिता से अपने मन की बात कर सकते हैं।

तुला (Libra) Rashifal
यह दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। परिवार में किसी सदस्य से सरप्राइज मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में से जुड़ेंगे। धर्म-कर्म में वृद्धि होगी। आपके अंदर जनकल्याण का भाव बना रहेगा। अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में आंख व कान खोलकर काम करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। अपने विरोधियों को पहचानें, नहीं तो वह नुकसान पहुंचा सकते हैं। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
आपके लिए यह दिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा है। मेहनत और विश्वास से लक्ष्य पर आगे बढ़ेंगे। लेन-देन के मामले में धैर्य बनाए रखें। निजी मामलों में पूरी रुचि रहेगी। किसी काम को लेकर पिताजी से जिद नहीं करें। काम तलाश रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी पुराने काम को लेकर अधिकारियों से मदद लेनी पड़ सकती है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

धनु (Sagittarius) Rashifal
इस दिन आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करने से अच्छी सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास भी चरम पर होगा। जूनियर्स की कुछ गलतियों को माफ करें, तभी आप उनसे आसानी से काम करा पाएंगे। नए अनुबंधों से सतर्क रहें। औद्योगिक प्रयासों में पूरी लगन से आगे बढ़ेंगे। आपमें प्रतिस्पर्धा का भाव बन रहेगा।

मकर (Capricorn) Rashifal
आपके लिए यह दिन मेहनत और लगन से काम करने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आएंगी। सहकर्मियों का भरपूर मात्रा में समर्थन मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल हों तो उसमें अपनी बात अवश्य रखें। किसी जोखिम भरे काम में हाथ नहीं डालें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। माता-पिता से पूछकर किसी यात्रा पर जाए तो बेहतर रहेगा।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
यह दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। दिन बौद्धिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। शिक्षा से जुड़े प्रयास सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। सोच सकारात्मकता रखें। अपनी ऊर्जा को सही काम में लगाएं।

मीन (Pisces) Rashifal
आज आप बड़ों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें। उनकी बातों पर चलें, जिससे कुछ मुश्किलें हल होंगी। आवश्यक कामों पर फोकस बनाए रखें। विनम्रता और विवेक का भाव रखें। आपके पक्ष में पारिवारिक मामले रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से चल रही अनबन दूर होंगी। आपमें मेलजोल की भावना बढ़ेगी। अतिथि का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट