Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Stock Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी की खराब शुरुआत

Stock Market: शेयर मार्केट में आज दिन की शुरुआत काफी खराब रही। कल की छुट्टी के बाद आज जब शेयर बाजार खुले तो काफी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही जगह भारी गिरावट देखी जा रही है।

गिरा शेयर बाजार

गणतंत्र दिवस के अवकाश के बाद जैसे ही शेयर बाजार खुले सेंसेक्स में बड़ी गिरावट आ गई। गुरुवार सुबह सेंसेक्स की शुरुआत 900 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ हुई। इसके साथ ही बीएसई सेंसेक्स 57,000 के नीचे आ गया। पिछले सोमवार से लेकर अभी तक सेंसेक्स में करीब 4000 अंक की गिरावट आ चुकी है। पिछले कुछ समय से शेर मार्केट में लगातार गिरावट देखी जा रही है। वहीं निफ्टी गिरकर 17,000 के नीचे आ गया। दिन की शुरुआत के साथ निफ्टी 17,062 पर खुला, लेकिन तत्काल बाद 309 अंकों की गिरावट के बाद 16,968 पर आ गया।

निफ्टी में भी गिरावट

सेंसेक्स की शुरुआत में 994.07 अंक यानी 1.72 फीसदी की गिरावट देखी गई। निफ्टी में 50 में से 48 शेयर गिरावट के लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। तेजी में सिर्फ दो ओएनजीसी और मारुति के शेयर्स हैं। वहीं एचडीएफसी बैंक के शेयर में काफी गिरावट दर्ज की गई। टाइटन में 3.80 फीसदी और टाटा स्टील में 2.99 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। विप्रो और डॉ रेड्डीज लैब्स में 2.88 फीसदी की गिरावट अभी तक दर्ज हुई है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट