Mradhubhashi
Search
Close this search box.

घर की छत का प्लस्तर गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल

मुंबई, छह मार्च (भाषा) दक्षिण मुंबई के पुलिस कैंप में रविवार देर रात एक मकान की छत का प्लस्तर गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चारों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्हें मामूली चोटें आईं थीं। उन्होंने बताया कि घटना ताड़देव स्थित पुलिस कैंप इलाके में चौथी मंजिल पर एक मकान में रविवार देर रात करीब ढाई बजे हुई, जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे।

रात ढाई बजे हुआ हादसा

परिवार के चारों सदस्यों को नगर निगम के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई क्योंकि उनकी चोटें मामूली थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने बताया कि यह घटना देर रात करीब ढाई बजे हुई जब परिवार के सदस्य ताड़देव में पुलिस कैंप इलाके में चौथी मंजिल के अपने मकान में सो रहे थे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट