Mradhubhashi
Search
Close this search box.

नरसिंह देवला मंदिर विवाद में ट्रस्ट और ग्रामीणों के बीच विवाद के बाद मारपीट व पथराव!

नरसिंह देवला मंदिर विवाद में ट्रस्ट और ग्रामीणों के बीच विवाद के बाद मारपीट व पथराव!

मंदिर के पुजारी का घर खाली करवाने पहुंचे थे ट्रस्ट के सदस्य

सरदारपुर के नरसिंह देवला मंदिर में जारी पुजारी और ट्रस्टी विवाद ने आज तूल पकड़ लिया। दोपहर में पुजारी का घर खाली करवाने पहुंचे ट्रस्टीयों और ग्रामीणों के बीच विवाद की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। साथ ही पथराव और तोड़फोड़ की भी बात कही जा रही है। इसमें कुछ लोगों को चोट आई है। हालांकि इसमें कोई भी कुछ भी कहने से बच रहा है। घटना के बाद भारी पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर में मंदिर के पुजारी का घर खाली करवाने के लिए जेसीबी लेकर ट्रस्टी गांव पहुंचे थे। जहां पर बारिश के बीच मंदिर के पुजारी का सामान खाली करवाया जा रहा था। इस बीच इस विवाद ने नया रूप ले लिया और ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पुजारी का समर्थन कर कार्रवाई रुकवा दी। अलग इस पूरे मामले में ग्रामीण पहले से ही पुजारी परिवार के समर्थन में रहे हैं।

यह है मामला :
सरदारपुर के गांव नरसिंह देवला में प्रसिद्ध तीर्थ नरसिंह देवला लोगों की आस्था का केंद्र है। हर साल यहां पर मेला भी लगता है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। पिछले कुछ महीनों में यहां पर लगातार पुजारी और ट्रस्ट के लोगो के बीच विवाद चल रहा है। इस मामले में बीते दिनों एक रेप का प्रकरण भी दर्ज हुआ था। जिसमें पुजारी को आरोपी बनाया गया था। बाद में ग्रामीणों ने इस घटना के विरोध में ज्ञापन देकर इस घटना को झूठा बताते हुए जांच की मांग की थी।

दोनों पक्ष हुए आमने-सामने :
कुछ समय से यह विवाद थमा हुआ था। लेकिन मंगलवार को अचानक इस मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया, जब पुजारी का मकान खाली करवाने के लिए ट्रस्टी जेसीबी मशीन व अमले के साथ मौके पर पहुंचे। मकान का सामान खाली करवाने के दौरान ग्रामीणों और ट्रस्ट के लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुई। साथ ही पथराव भी हुआ है। सूत्र बताते हैं कि घटना के दौरान ट्रस्ट में शामिल हर्षवर्धन सिंह मोके पर मौजूद थे। हालांकि मारपीट की पुष्टि ना तो प्रशासन के अधिकारियों ने की है और ना ही ग्रामीण व ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने की है। उनकी मौजूदगी को लेकर भी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन बताया जा रहा है कि मौके पर मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई है।

विवाद की सूचना मिली थी
एसडीएम सरदारपुर राहुल चौहान ने बताया कि गांव में विवाद की सूचना मिली थी। ट्रस्ट के लोगों और ग्रामीणों के बीच विवाद होने की जानकारी सामने आई है।

इनका कहना

  • पुजारी की जॉइनिंग करवाने के लिए ट्रस्ट के लोग पहुंचे थे। इस बीच गांव के लोगों ने शराब के नशे में विवाद करते हुए पथराव किया। घटना के बाद एहतियातन पुलिस बल लगाया गया है। साथ ही प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
    मनोज कुमार सिंह, एसपी, धार
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट