Mradhubhashi
Search
Close this search box.

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट से भावनाएं आहत, चेंबूर थाने में दर्ज हुई शिकायत

एक्टर रणवीर सिंह बोल्ड न्यूड फोटोशूट मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। एक NGO ने उनके खिलाफ मंगलवार को मुंबई पुलिस में FIR दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया गया है कि रणवीर ने सोशल मीडिया पर न्यूड फोटोज शेयर कर महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है। मुंबई पुलिस के एक ऑफिसर ने बताया कि रणवीर के खिलाफ सोमवार को चेंबूर पुलिस स्टेशन में ललित श्याम ने कराई शिकायत कराई। रणवीर ने तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर अपनी न्यूड फोटोज शेयर की थीं। उन्होंने ये फोटोशूट एक पेपर मैगजीन के लिए कराया था।

ट्विटर-इंस्टाग्राम से रणवीर की न्यूड फोटोज हटाने की मांग

शिकायतकर्ता ने कहा है कि एक्टर ने अपनी न्यूज फोटोज से महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और उनका अपमान किया है। इसलिए ट्विटर और इंस्टाग्राम से उनकी फोटो हटाई जाएं। शिकायतकर्ता ने कहा कि रणवीर को गिरफ्तार किया जाए। रणवीर के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज हुआ है।

रणवीर हो सकती है पांच साल की सजा

NGO के वकील ने मीडिया से कहा कि पुलिस ने जांच के लिए 48 घंटे का समय मांगा था। इसके बाद रणवीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वकील ने बताया कि IPC की धारा 292 के तहत 5 साल और धारा 293 के तहत 3 साल की सजा का प्रावधान है। वहीं, आईटी एक्ट 67 A के तहत 5 साल की सजा हो सकती है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट