Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Election 2023: भोपाल से भाजपा उम्मीदवार ध्रुवनारायण सिंह 47 करोड़ के मालिक, जानें कितनी अचल और चल संपत्ति है

MP Election 2023: भोपाल से भाजपा उम्मीदवार ध्रुवनारायण सिंह 47 करोड़ के मालिक, जानें कितनी अचल और चल संपत्ति है

MP Election 2023 Bhopal Candidate: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव(Election) भोपाल से भाजपा उम्मीदवार ध्रुवनारायण सिंह 47 करोड़ के मालिक, जानें कितनी अचल और चल संपत्ति है) के लिए गुरुवार को शुभ दिन के मद्देनजर बहुत सारे उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन किया। नॉमिनेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक कई उम्मीदवार बेहद अमीर हैं। उनकी संपत्ति करोड़ों में है। भोपाल जिले के भाजपा एवं कांग्रेस प्रत्याशी करोड़पति हैं। संपत्ति के अलावा प्रत्याशियों को बंदूक और रिवॉल्वर पसंद है। प्रत्याशियों ने सोने-चांदी, बैंकों में एफडी में भी निवेश कर रखा है।

उम्मीदवारों ने बड़ी रकम की बीमा पालिसी भी कराई है। प्रत्याशियों में मध्य विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ध्रुवनारायण सिंह 45 करोड़ से अधिक अचल संपत्ति के मालिक हैं। चल संपत्ति दो करोड़ एक लाख 65 हजार 824 रुपए है। वहीं, हुजूर कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी के पास चल-अचल संपत्ति 19 लाख रुपए है। उन पर 20 लाख रुपए की देनदारी है। प्रत्याशी मनोज शुक्ला, कृष्णा गौर, विश्वास सारंग, आरिफ मसूद भी करोड़पति हैं। नरेला प्रत्याशी विश्वास सारंग के पास रिवॉल्वर और मध्य प्रत्याशी आरिफ मसूद के पास पिस्टल और बंदूक है।

भाजपा प्रत्याशी ध्रुवनारायण सिंह के पास चल संपत्ति दो करोड़ एक लाख 65 हजार 824 रुपए है। अचल संपत्ति 45 करोड़ 11 लाख नौ हजार 223 रुपए है। आरिफ मसूद के पास चल संपत्ति एक करोड़ 68 लाख 43 हजार 153 रुपए है। अचल संपत्ति 80 लाख 12 हजार 133 रुपए की है। मसूद के पास पिस्टल है, जिसकी कीमत एक लाख 20 हजार रुपए है। एक 12 बोर डबल बैरल बंदूक है, जिसकी कीमत 16500 रुपए है।

मनोज पर 10 करोड़ रुपए कर्ज

नरेला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला के पास चल संपत्ति 33 लाख 92 हजार 401 रुपए है। अचल संपत्ति नौ करोड़ नौ लाख 25 हजार 357 रुपए है। मनोज शुक्ला की देनदारी 10 करोड़ रुपए है। दक्षिण-पश्चिम से कांग्रेस प्रत्या पीसी शर्मा के पास चल संपत्ति 33 लाख तीन हजार रुपए है। अचल संपत्ति एक करोड़ 82 लाख 25 हजार रुपए है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट