MP Election: कांग्रेस को मजबूत करने के लिए दिग्विजय सिंह का दौरा लगातार जारी,आज दिग्गी विंध्य के दौरे पर - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
//

MP Election: कांग्रेस को मजबूत करने के लिए दिग्विजय सिंह का दौरा लगातार जारी,आज दिग्गी विंध्य के दौरे पर

कांग्रेस को मजबूत करने के लिए दिग्विजय सिंह का दौरा लगातार जारी,आज दिग्गी विंध्य के दौरे पर

हारी हुयी सीटों को मजबूत करना दिग्विजय सिंह की जिम्मेदारी

MP Election: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस की सरकार बड़वाने की पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं।दरअसल दिग्विजय सिंह को जिम्मेदारी मिली है।कि वह कांग्रेस की हारी हुई सीटों पर विशेष ध्यान दें दिग्विजय सिंह बीते 3 महीने से उन सीटों का दौरा कर रहे हैं। जहां पर कांग्रेस हारी थी। अब उन सीटों की पकड़ मजबूत करने का जिम्मा दिग्विजय सिंह को सौंपा गया है अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। बीते दिनों दिग्विजय सिंह ने बुंदेलखंड मालवा का दौरा किया वहां उन्होंने हारी हुई सीटो की समीक्षा की।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विंध्य क्षेत्र के दौरे पर हैं दरअसल विंध्य में भारतीय जनता पार्टी का अच्छा खासा वर्चस्व है। दिग्विजय जिंदगी उन सीटों का दौरा करेंगे जहां पर कांग्रेस को बड़ी हार मिली थी। आज दिग्विजय सिंह विंध्य के सीधी और शहडोल के दौरे पर रहेंगे।सीधी जिले की धौहनी और शहडोल जिले की जयसिंहनगर का दौरा करेंगे।

दिग्विजय सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।साथ मंडल सेक्टर के काम की समीक्षा भी करेगे।दिग्विजय सिंह पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेगे। कुल मिलाकर कहा जा सकता है। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह बीते 3 महीनों से मध्य प्रदेश की 1 सीटों पर नजर बनाए हुए हैं जहां से कांग्रेस हार चुकी है या फिर जहां कांग्रेस कमजोर स्थिति में है। लगातार दिग्विजय सिंह उन सीटों पर पकड़ मजबूत करने में लगे हुए हैं।

विंध्य का समीकरण कहता है कि 2018 से भारतीय जनता पार्टी को अच्छा खासा बहुमत मिला है। कांग्रेस को यहां से करारी हार मिली है। लेकिन नगरीय निकाय चुनाव के बाद यहां के समीकरण कुछ अलग हो गए थे। रीवा में कांग्रेस का महापौर बना था। तो सिंगरौली से आम आदमी पार्टी से महापौर रानी अग्रवाल बनी थी।

ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के लिए रीवा के कुछ विधानसभा क्षेत्र चिंता का विषय बने हुए हैं। विंध्य से मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। त्रिपाठी विंध्य प्रदेश की मांग कर रहे हैं। वह ऐलान कर चुके हैं कि 34 विधानसभा सीटों पर वह अपनी पार्टी बनाकर प्रत्याशी उतारेंगे।