Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Coronavirus: 24 घंटों में कोरोना के केस में भारी गिरावट, कोरोना की रफ्तार पर लगी लगाम

Coronavirus: देश में कोरोना के कदम धीरे-धीरे थमते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 70 हजार 421 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना के कहर की शुरूआत 31 मार्च के बाद से यह अब तक के सबसे कम नए मामले हैं।

70 हजार पर पहुंचे नए केस

पिछले 24 घंटों में कोरोनी की वजह से 4 हजार लोगों की मौत हो गई। इस दौरान स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 1 लाख 19 हजार 501 रहा है। इसके साथ ही कोरोना वायरस के एक्टिव केस भी 10 लाख से नीचे आ गए हैं। फिलहाल भारत में कोरोना के 9,73,158 सक्रिय मामले हैं। इसी के साथ अब देश में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,95,10,410 हो गई है। वहीं, इस कोविड-19 से अब तक 3,74,305 मरीजों की जान जा चुकी है।

12 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी स्थिति

देश के 12 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां अभी जारी हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन के हालात है। यानी यहां पर पाबंदियां के साथ छूट भी मिली हुई है। इनमें बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ में 21 जून तक 18 ग्राम पंचायत में टोटल लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही आज से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने वालों के लिए RT-PCR टेस्ट कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट