कमिश्नर माल सिंह और कलेक्टर आशीष सिंह ने हमीदिया में मोर्चा संभाला - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
///

कमिश्नर माल सिंह और कलेक्टर आशीष सिंह ने हमीदिया में मोर्चा संभाला

कमिश्नर माल सिंह और कलेक्टर आशीष सिंह ने हमीदिया में मोर्चा संभाला

मध्य प्रदेश के 10000 डॉक्टर हड़ताल पर हैं दरअसल डॉक्टर और सरकार के बीच में देर रात मध्यस्था भी हुई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की माने तो 95% मांगों को मान लिया गया था इसके बावजूद भी डॉक्टर हड़ताल पर हैं ऐसे में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहे।

जिसके चलते राजधानी भोपाल के संभाग आयुक्त और कलेक्टर ने मोर्चा संभाला है। कलेक्टर ने हमीदिया अस्पताल कमला नेहरू, चिकित्सालय, जेपी हॉस्पिटल में ओपीडी सेवाओं, सोनोग्राफी, और सेवाओं की व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया। कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि सभी सेवाए सुचारू रूप से सभी अस्पतालों में संचालित हो रही है। मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसको लेकर व्यवस्थाएं की गई हैं।

कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर हमीदिया अस्पताल में डेढ़ सौ निजी डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।इसके अतिरिक्त चिरायु, आरकेडीएफ, जे के अस्पताल आदि में अतिरिक्त 1500 बेड की व्यवस्था की गई है। आपात स्थिति में मरीजों को आवश्यकता होने पर उन्हें निजी अस्पतालों में शिफ्ट किया जा सकेगा। और उनका इलाज मध्यप्रदेश शासन निशुल्क करवाएगा।

माना जा रहा है कि डॉक्टर्स की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं गड़बड़ हो जाएगी। लेकिन सुबह की स्थिति देखी जाए तो प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खबर यह भी आ रही है हमीदिया हॉस्पिटल में होने वाला 32 ऑपरेशन को डाला गया है।सरकार ने की हड़ताल से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है।