Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Cloud Burst in Sikkim: सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़, 23 जवान लापता, इन राज्यों में भी अलर्ट | देखें वीडियो

Cloud Burst in Sikkim

Flood in Sikkim: सिक्किम में बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई। इसमें सेना के 23 जवान लापता हो गए। डिफेंस पीआरओ के अनुसार ल्होनक झील के ऊपर मंगलवार रात डेढ़ बजे बादल फटा। इसके बाद लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में बाढ़ आई। नदी से सटे इलाके में सेना का कैंप था, जो बाढ़ में बह गया। गुवाहाटी के डिफेंस पीआरओ ने बताया कि अचानक पानी बढ़ने से चुंगथांग बांध से पानी छोड़ना पड़ा। इसके बाद निचले इलाके भी डूबने लगे। यहां सिंगताम के पास बारदांग में सेना के 41 वाहन डूब गए

Cloud Burst in Sikkim: सेना का कहना है कि बादल फटने के बाद तीस्ता का जलस्तर 15-20 फीट बढ़ गया। इसके बाद नदी से सटे इलाकों में पानी भर गया। कई घरों में भी पानी घुसा। लोग घर छोड़कर सुरक्षित इलाकों में गए। गुवाहाटी के डिफेंस पीआरओ के मुताबिक लापता जवानों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू है। स्थानीय प्रशासन भी अपने स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा। हालांकि जानमाल के नुकसान को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।

16 जून को भी फटा था बादल
Cloud Burst in Sikkim: सिक्किम में 16 जून को भी बादल फट गया था। यहां के पेक्योन्ग में जमीन खिसकने और बादल फटने से घरों में पानी भरा था। इससे कई लोग प्रभावित हुए थे। भारतीय मौसम विभाग ने 4 और 5 अक्टूबर के लिए पूर्वी और नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इन राज्यों में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा शामिल हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट