Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal: मेष, वृष समेत इन राशियों के लोग आज रहें सतर्क, इनको मिलेगा भाग्य का साथ

मेष, वृष समेत इन राशियों के लोग आज रहें सतर्क, इनको मिलेगा भाग्य का साथ

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 4 अक्टूबर यानी बुधवार को मेष और वृष राशि के लोगों को अपने विरोधियों के चाल को समझना है, नहीं तो समस्या हो सकती है।

Rashifal: मेष, वृष समेत इन राशियों के लोग आज रहें सतर्क, इनको मिलेगा भाग्य का साथ

मेष (Aries) Rashifal

दिन खुशियों भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत व लगन से आप अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी लंबे समय से रुके हुए काम के पूरा होने से आज खुशी होगी। कुछ बात परिवार के सदस्यों से साझा करेंगे। विरोधियों की चालो को समझना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृष (Taurus) Rashifal

दिन खर्च भरा रहने वाला है। माता जी के स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बात कर सकते हैं। लेन-देन के मामले में स्पषटता बनाए रखें। सूझबूझ से किसी काम को करें। कोई पुराना मामला सिरदर्द बन सकता है। अपने विरोधियों की चालों को समझना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मिथुन (Gemini) Rashifal

आपके लिए दिन कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। जॉब में बदलाव करने से बचना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आर्थिक कामों की राह पर आगे बढ़ेंगे। नए वाहन को आप घर लेकर आ सकते हैं। अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें।

कर्क (Cancer) Rashifal

दिन मिलाजुला रहने वाला है। बड़ों का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। बड़े लक्ष्य पर चलने का मौका मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो माता-पिता से पूछ कर जाए। कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। माताजी से किए वादे को पूरा करना होगा।

सिंह (Leo) Rashifal

दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। दीर्घकालीन योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। पुण्य कार्यों को करने का मौका मिलेगा। आध्यात्मिकता को बल मिलेगा। किसी काम को भाग्य के भरोसे किया तो उससे भी अच्छा लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। धन संबन्धित समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

कन्या (Virgo) Rashifal

आपके लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। अजनबियों पर भरोसा करने से बचना होगा। भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। समन्वय की भावना से आगे बढ़ेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में प्रेम व स्नेह भरी बातें करनी होगी। सरकारी काम के नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो गलती हो सकती है। अपनी राह पर धैर्य से आगे बढे़ं, तभी अच्छा लाभ ले पाएंगे।

तुला (Libra) Rashifal

दिन वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। भूमि-वाहन से जुड़ी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। साझेदारी में किसी काम को करना अच्छा रहेगा। कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। महत्वपूर्ण कार्य को गति देंगे और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। संपत्ति संबन्धित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal

नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। सेवा क्षेत्र से जुड़ने का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण विषयों पर पूरा ध्यान देना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। लेन-देन के मामलों में स्पष्टता बनाए रखनी होगी। व्यापार में धन संबंधित प्रस्ताव मिले तो आपस उसमें ढ़ील ना दें। मां से किए वादे को पूरा करना होगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

धनु (Sagittarius) Rashifal

यह दिन ऊर्जावान रहने वाला है। बुद्धि का प्रयोग कर वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी कमी थी। भावनात्मक विषयों में सकारात्मकता बढ़ेगी। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बिखरे कारोबार को संभालने में समय व्यतीत करेंगे। व्यस्त रहने के कारण जीवनसाथी की बातों पर ध्यान नहीं देंगे। इससे दोनों में तनातनी हो सकती है। धन संबंधित मामले में आंखें और कान खुले रखने होंगे।

मकर (Capricorn) Rashifal

दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी। जल्दबाजी में काम न करें। धार्मिक कार्य के प्रति आस्था और विश्वास बढे़गा। आवश्यक कामों में सफलता मिलेगी। गरीबों का पूरा साथ मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ (Aquarius) Rashifal

आपके लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आवश्यक कामों में गति मिलेगी। परिवार में व्यक्तिगत विषयों पर पूरा ध्यान देंगे। आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ें। किसी जरूरी जानकारी को लीक न होने दें। साझेदारी में काम को करना अच्छा रहेगा। नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे थे तो उसके लिए कुछ समय और रुकना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा।

मीन (Pisces) Rashifal

आपके लिए दिन आनंदमय रहने वाला है। संतान को संस्कारों का पाठ पढ़ाएंगे। आपने किसी से कोई वादा किया है तो उसे पूराकरना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी के बिजनेस में समस्या आ रही थी तो आपको उनकी समस्या को दूर करने के लिए पिताजी से बात कर सकते हैं। श्रेष्ठजनों के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। समन्वय की भावना मन में बनी रहेगी। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे। अपने खर्चों को भी बढ़ा सकते हैं

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट