Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Chandrayaan-3: चांद की सतह पर दिखा अद्भूत नजारा, विक्रम लैंडर ने चांद की नई तस्वीरें भेजीं

Chandrayaan-3: चांद की सतह पर दिखा अद्भूत नजारा, विक्रम लैंडर ने चांद की नई तस्वीरें भेजीं

Chandrayaan-3 Update: चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद विक्रम लैंडर (Vikram Lander) ने चांद की फोटो (photo of moon) ली है। चांद पर का वीडियो बनाया है। इन तस्वीरों में धरती भी झांकती हुई दिख रही है। दाहिने ऊपर की ओर कोने से धरती को झांकते हुए देख सकते हैं। विक्रम लैंडर (Vikram Lander) द्वारा बनाया गया वीडियो एवं तस्वीरों में चांद की सतह का अद्भूत नजारा दिख रहा है। बता दें 17 अगस्त की दोपहर में प्रोपल्शन मॉड्यूल से विक्रम लैंडर (Vikram Lander) को अलग किया गया था।

फिर 18 अगस्त को विक्रम लैंडर (Vikram Lander) ने अपनी ऑर्बिट घटाई थी। अब उसकी चांद से दूरी सिर्फ 113 किलोमीटर बची है। दूसरी डीबूस्टिंग में दूरी घटाकर 24 किलोमीटर रह जाएगी। दूसरी डीबूस्टिंग 20 अगस्त को होगी। इसरो द्वारा जारी तस्वीरों में विक्रम लैंडर ने जिस जगह को कैप्चर किया है, उसमें से दो-तीन क्रेटर्स मतलब गड्ढों के नाम भी दिए गए हैं। इसरो ने बताया कि ये कौन से गड्ढे हैं। इसके अतिरिक्त पूरे वीडियो में चांद की सतह के अलग-अलग नजारे देखने को मिलेंगे।

23 अगस्त को चांद पर लैंड करेगा चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को 23 अगस्त को चांद पर लैंड करना है। वैसे प्रोपल्शन और लैंडर मॉड्यूल के सेपरेट होने की कहानी भी बहुत बेहतरीन है। असल में इसरो ने अंतरिक्ष में दोनों के अलग होने के लिए सिक्वेंस और कमांड पहले ही लोड किए थे। वह प्रोपल्शन मॉड्यूल (propulsion module) और विक्रम में लगे ऑनबोर्ड कंप्यूटर में कमांड डाले हुए थे। प्रोपल्शन मॉड्यूल (propulsion module) के ऊपर लगा सिलेंडर जैसी आकृति फ्यूल टैंक का एक्सटेंशन था। इसके ऊपर विक्रम लैंडर (Vikram Lander) लगा था। इसमें प्रज्ञान रोवर रखा था। यह मॉड्यूल क्लैम्पस और दो बोल्ट से जुड़े थे

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट