CM Yogi worshiped in Ayodhya Ram temple: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) आज दोपहर अयोध्या स्थित राम मंदिर (Ram temple in Ayodhya) पहुंचे। यहां सीएम योगी (CM Yogi) ने रामलला (ramlala) की पूजा-अर्चना की। योगी (CM Yogi) ने राम मंदिर निर्माण (Ram temple construction) के कार्य को देखा। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से अयोध्या ( Ayodhya) पहुंचे थे। यहां रामकथा पार्क हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा। इसके बाद योगी श्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे।
यहां भगवान राम (lord ram) की पूजा की। योगी द्वारा रामलला की पूजा-अर्चना की तस्वीर सोशल मीडिया पर आई है। वीडियो में सीएम योगी भगवान के आगे हाथ जाड़े हुए हैं। शंख की ध्वनि बज रही है। मंदिर के पुजारी भगवान अंगवस्त्र पहनाते हैं। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के सचिव चंपत राय भी दिख रहे हैं।
Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर
सीएम योगी को मंदिर निर्माण करा रहे अधिकारियों ने निर्माण से जुड़ी एक-एक जानकारी दी। मुख्यमंत्री साकेत वासी पूज्य महंत श्रीराम चंद्र परमहंस दास जी महाराज की समाधि स्थल पर जाएंगे, जहां मुख्यमंत्री योगी उनके श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें जनवरी में राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।