Mradhubhashi

भाजपा युवा मोर्चा ने किया अमर शहीद शशिंद्र सिंह राणा को याद

भाजपा युवा मोर्चा ने किया अमर शहीद शशिंद्र सिंह राणा को याद

विवेक शर्मा/अशोकनगर – भाजपा युवा मोर्चा द्वारा स्थानीय शशिन्द्र सिंह राणा की शहादत दिवस पर शहीद शशिंद्र सिंह राणा चौराहा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया। शहीद उन्होंने 6 सितंबर 1965 को भारत-पाक युद्ध के दौरान अखनूर जोरियन क्षेत्र में अपनी वीरता प्रदर्शित करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उन्हें मरणोपरांत भारत सरकार द्वारा वीर चक्र की उपाधि से सम्मानित किया गया था। 

अशोकनगर में बाइपास रोड पछाडी खेड़ा चौराहे पर उनकी मूर्ती भी लगी है। शहीदों को याद किया जाता है तब देशभक्त उनके स्मारक स्थल पर पहुंचते हैं और उनका नमन करना नहीं भूलते। वहीं जिस गली में वह निवास करते थे उस गली को भी शशीन्द्र राणा गली के नाम से जाना जाता है। नगर पालिका द्वारा यहां बनाए गए बस स्टैंड का नामकरण भी अमर शहीद शशीन्द्र सिंह राणा के नाम पर किया गया है। उनके जीवन पर अशोकनगर के साहित्यकार डॉ. रामसेवक सोनी ने एक पुस्तक का सृजन भी किया है।

इस अवसर पर विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने शहीद शशिन्द्र सिंह राणा के जीवन पर प्रकाश डाला, एवं उनके संघर्ष के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभय ठाकुर,युवा मोर्चा प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष सचिन चौधरी, जिला मंत्री भाजपा मनोज शर्मा, वार्ड क्र 02 पार्षद प्रमेंद्र तायडे, धर्मेंद्र रघुवंशी, जिला मंत्री देवेश शर्मा, तुषार खेर, मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, महामंत्री गौरव पंडा, उपाध्यक्ष शानू शर्मा,अर्जुन, मृदुल, अभिषेक, हर्षित, देव, केतन, विशाल एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट