Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Asia Cup 2023: दो दिन बाद एशिया कप का आगाज, भारत सबसे अधिक खिताब जीतने वाला देश, जानें टूर्नामेंट का पूरा इतिहास

Asia Cup 2023: दो दिन बाद एशिया कप का आगाज, भारत सबसे अधिक खिताब जीतने वाला देश, जानें टूर्नामेंट का पूरा इतिहास

Asia Cup 2023 Schedule: एशिया कप 30 अगस्त से शुरू हो रहा है। यह 16वां सीजन है। टूर्नामेंट के सभी मैच पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारत सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। दो सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में भारत-पाकिस्तान का पहला मुकाबला होगा। बता दें एशिया कप में भारत सबसे कामयाब टीम है। इसने 7 बार खिताब जीता है।

श्रीलंका ने 6 और पाकिस्तान ने 2 बार जीत हासिल की है। 1984 में एशिया कप (Asia Cup 2023) की शुरुआत हुई थी। भारत ने पहला एशिया कप (Asia Cup 2023) सुनील गावस्कर के नेतृत्व में जीता था। एशिया कप का आखिरी टूर्नामेंट 2022 में हुआ था, जो टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था। इस बार टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में हो रहा है। 2018 में भी टूर्नामेंट वनडे फॉर्मट में हुआ था। तब भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर खिताब जीता था। 2022 का खिताब श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर अपने नाम किया था।

Asia Cup 2023 टूर्नामेंट में कुल 13 मैच खेले जाएंगे

इस टूर्नामेंट में कुल 13 मैच खेले जाएंगे। 30 अगस्त को पहला मैच होगा, जबकि फाइनल मैच 17 सितंबर को होगा। टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार (Disney + Hotstar) पर होनी है। मोबाइल एप पर यूजर्स एशिया कप के अलावा वर्ल्ड कप के मैच फ्री में देख सकेंगे। पाकिस्तान में आयोजित होने वाले सभी मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे और भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से प्रसारित होंगे। श्रीलंका में होने वाले मैच स्थानीय समयानुसार और भारतीय समयानुसार दोपहर 1- 2 बजे से होंगे।

Asia Cup 2023: इन मैदानों में होंगे मै

एशिया कप के मैच पाकिस्तान के मुल्तान स्थित मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, लाहौर स्थित गद्दाफी स्टेडियम और श्रीलंका के पल्लेकेले स्थित पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने हैं।

Asia Cup 2023 टूर्नामेंट में कौन-कौन टीम

इस एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और अफगानिस्तन भाग ले रही है। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश की टीम है। ग्रुप-बी में श्रीलंका और अफगानिस्तान हैं।

Asia Cup 2023: दो दिन बाद एशिया कप का आगाज, भारत सबसे अधिक खिताब जीतने वाला देश, जानें टूर्नामेंट का पूरा इतिहास

Asia Cup 2023 टूर्नामेंट का फॉर्मेट क्या

एशिया कप 2023 में रॉबिन-राउंड लीग और नॉकआउट फॉर्मेट के आधार फाइनल समेत 13 मैच होंगे। ग्रुप मैच में 6 मैच होंगे। इनमें हर टीम अपने ग्रुप की दो टीमों से एक-एक बार मुकाबला करेगी। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीम सुपर-फोर राउंड में जाएगी। सुपर-फोर में 6 मैच खेले जाएंगे। यहां 3 टीमें शेष की 3 टीमों से मुकाबला करेगी। सुपर-फोर प्वाइंट टेबल की टॉप-2 टीमें फाइनल खेलेंगी।

सबसे ज्यादा आयोजन किसने किया

बांग्लादेश ने अब तक एशिया कप का सबसे अधिक आयोजन किया है। इसने 5 बार और यूएई ने 4 बार मेजबानी की है। भारत ने एक बार मेजबानी की है। पाकिस्तान ने दो बार और श्रीलंका 2023 के एडिशन के साथ पांचवीं बार मेजबानी करेगा।

भारत-पाक की कब-कब भिड़ंत

ग्रुप-ए के मैच में 2 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा। ग्रुप स्टेज में किसी तरह का उलटफेर नहीं हुआ तो दोनों टीमें फिर सुपर-फोर में भिड़ेंगी। सुपर-फोर में भी दोनों टॉप-दो रहीं तो फाइनल में फिर इनकी भिड़ंत होगी।

टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल (Asia Cup 2023 Full Schedule):

  • 30 अगस्त: पाकिस्तान और नेपाल आमने-सामने होंगे। मुल्तान में दोपहर 3 बजे से मैच
  • 31 अगस्त: श्रीलंका vs बांग्लादेश, पल्लेकेले, दोपहर 3 बजे
  • 2 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान, पल्लेकेले, दोपहर 3 बजे
  • 3 सितंबर: बांग्लादेश vs अफगानिस्तान, लाहौर, दोपहर 3 बजे
  • 4 सितंबर: भारत vs नेपाल, पल्लेकेले, दोपहर 3
  • 5 सितंबर: अफगानिस्तान और श्रीलंका का मैच, लाहौर, दोपहर 3 बजे
  • 6 सितंबर: A1 vs B2, लाहौर, दोपहर 3 बजे
  • 9 सितंबर: B1 vs B2, कोलंबो, दोपहर 3 बजे
  • 10 सितंबर: A1 vs A2, कोलंबो, दोपहर 3 बजे
  • 12 सितंबर: A2 vs B1, कोलंबो, दोपहर 3बजे
  • 14 सितंबर: A1 vs B1, कोलंबो, दोपहर 3 बजे
  • 15 सितंबर: A2 vs B2 का मुकाबला कोलंबो में, दोपहर 3
  • 17 सितंबर: TBC vs TBC, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

भारत की प्लेइंग 11

कप्तान रोहित शर्मा,विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, तिलक वर्मा, ईशान किशन, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मो. शमी, मो. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (बैकअप)

पाकिस्तान की प्लेइंग 11

कप्तान बाबर आजम, अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, सलमान अली आगा, इमाम-उल-हक, इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, तैयब ताहिर, मो. रिजवान, मो. हारिस, शादाब खान, मो.नवाज, हारिस रऊफ, उसामा मीर, फहीम अशरफ, मो.वसीम, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी।

कौन-कौन टीम कब-कब जीती एशिया कप (Asia Cup Winners List)

  • 1984-भारत
  • 1986-श्रीलंका
  • 1988-भारत
  • 1990-भारत
  • 1995-भारत
  • 1997-श्रीलंका
  • 2000-पाकिस्तान
  • 2004-श्रीलंका
  • 2008-श्रीलंका
  • 2010-भारत
  • 2012-पाकिस्तान
  • 2014-श्रीलंका
  • 2016-भारत
  • 2018-भारत
  • 2022-श्रीलंका
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट