Mradhubhashi
Search
Close this search box.

सांदीपनि आश्रम में श्रद्धालुओं पर प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

उज्जैन। उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में गुरू पुर्णिमा को लेकर इस वर्ष सिर्फ परम्पराओं का पालन किया गया है। कोरोना संक्रमण के बढते प्रकोप को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर के अनुसार आम श्रद्धालु को सांदीपनि आश्रम में प्रवेश नहीं दिया गया है।

देश भर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है ।

देश भर में गुरू पूर्णिमा पर्व उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में उज्जैन के भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदिपनि आश्रम पर भगवान के दर्शन का गुरू पुर्णिमा पर विशेष महत्व है। इसलिए देश भर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के बढते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सांदीपनि आश्रम में श्रद्धालुओं के दर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया है। आश्रम में आरती करने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव पहुंचे थे। कलेक्टर आशीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि देश भर में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ रहा है। ऐसे में संक्रमण की रोकथाम और शासन की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सांदिपनी आश्रम में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

पुजारी रूपम व्यास के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर आश्रम में बच्चों को विद्या आरंभ संस्कार कराया जाता है। संभवत: यह पहला अवसर होगा जब आश्रम व मंदिर में दर्शनार्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित है। ऐसे में बच्चों को विद्या आरंभ संस्कार भी नहीं हो सकेगा। नागरिक गुरु पूर्णिमा पर आश्रम के सोशल मीडिया पेज पर ऋषि सांदीपनि, गुरुमाता और शिष्य श्रीकृष्ण, बलराम व सुदामा के दर्शन कर सकते हैं। सांदीपनि आश्रम में प्रतीकात्मक रूप से आश्रम परिसर में विद्याओं और कलाओं का प्रदर्शन भी किया गया है।

उज्जैन से मृदुभाषी के लिए अमृत बैंडवाल की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट