Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 22 June 2023 : मेष, कर्क और सिंह राशि वाले भूलकर भी नहीं करें आज ये काम, सिर्फ इन 2 राशियों का बेहतर रहेगा दिन

aj ka rashifal 22 june 2023

Aaj Ka Rashifal: आपके लिए दिन भर का लेखा-जोखा राशिफल लाता है। हमारे जीवन पर सबसे ज्यादा ग्रहों की चाल का प्रभाव पड़ता है, जिससे राशिफल बनता है। हम आपको 22 जून यानी शुक्रवार का राशिफल बता रहे हैं। गुरुवार सभी राशि वालों के लिए मिलाजुल रहेगा। कुछ राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कुछ लोग वाद-विवाद से खुद को दूर रखें।

मेष (Aries) Rashifal
आपके लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के काम से आप बाहर जा सकते हैं। यात्रा में सावधानी रखें। व्यापार में नया काम शुरू न करें।

वृष (Taurus) Rashifal
समय अच्छा रहेगा। आकस्मिक धन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में नई साझेदारी से बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। अपनों का प्रेम और सहयोग मिलेगा।

मिथुन (Gemini) Rashifal
दिन अच्छा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रशासनिक कार्य में लगे व्यक्तियों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि होगी।

कर्क (Cancer) Rashifal
यात्रा पर जाए तो सावधानी बरतें। नया वाहन नहीं खरीदें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। काम की अधिकता के कारण शारीरिक पीड़ा और तनाव रहेगा। व्यापार में धन का निवेश सोचकर करें।

सिंह (Leo) Rashifal
स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर चलें। वाहन आदि चलाते वक्त सावधान रहें। किसी के साथ बड़ा लेन-देन नहीं करें। पुराने विवाद के चलते मानसिक चिंता बनी रहेगी।

कन्या (Virgo) Rashifal
आज आप प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में जो मेहनत की है, उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार में किसी पर अधिक विश्वास करना जोखिम भरा हो सकता है। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला (Libra) Rashifal
आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। नई वस्तु खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य सुधारेगा। परिवार और समाज में सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वरना, आकस्मिक दुर्घटना के शिकार होने की आशंका है। किसी परिचित से दुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक जीवन में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं।

धनु (Sagittarius) Rashifal
व्यर्थ की परेशानियों से दिन गुजरना पडे़गा। वाद-विवाद से दूर रहें। किसी खास इंसान से दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में हानि हो सकती है। आज कोई नई वस्तु खरीदना अच्छा नहीं रहेगा।

मकर (Capricorn)
आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी, प्रशासनिक कार्य में सफलता हासिल होगी। पुराने विवाद के खत्म होने से खुश रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में विशेष व्यक्ति के सहयोग से नया काम मिलेगा।

कुंभ (Aquarius)
स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। परिवार में मनमुटाव हो सकती है। अच्छा रहेगा वाद-विवाद में न उलझें, नहीं तो अपमान सहना पड़ सकता है। काम में रुकावट आएगी।

मीन (Pisces)
वाहन चलाने में सतर्कता बरतें। विशेष कार्य के कारण संबंधियों से वाद हो सकता है। व्यापार में नया निवेश या नई साझेदारी सोचकर करें। कर्मचारी वर्ग के अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट