Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Yoga University : दुनिया का पहला योग विश्वविद्यालय बिहार में, 1963 में बना, कई देशों में ब्रांच

Yoga University दुनिया का पहला योग विश्वविद्यालय बिहार में, 1963 में बना, कई देशों में ब्रांच

Yoga University : पूरी दुनिया आज यानी 21 जून को योग दिवस मना रहे हैं। करो योग, रहो निरोग का नारा जन-जन तक पहुंच चुका है। पिछले 7 वर्षों में भारत से कई देशों में योग का प्रचार-प्रसार हुआ है। वैसे दुनिया का पहला योग विश्वविद्यालय (Yoga University) बिहार में है। मुंगेर जिले में गंगा नदी किनारे 1963 में योग विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी।

Yoga University : स्वामी सत्यानंद सरस्वती ने अपने गुरु स्वामी शिवानंद के कहने पर यह विश्वविद्यालय बनवाया था। इस वजह से मुंगेर दुनिया भर में योग नगरी के नाम से प्रसिद्ध है। यह विश्वविद्यालय Yoga University डीम्ड यूनिवर्सिटी की मान्यता रखता है। योग विश्वविद्यालय में दो कोर्स कराए जाते हैं। एक वर्ष और दो वर्ष का कोर्स होता है। विश्वविद्यालय में योग दर्शन, योग मनोविज्ञान, अप्लाइड योग और पर्यावरण योग विज्ञान कोर्स है।

दुनिया भर से आते हैं विद्यार्थी
Yoga University : यहां अलग-अलग देशों के लोग योग का कोर्स करने आते हैं। इसके अलावा यह विश्वविद्यालय बिहार एवं आसपास के कई कॉलेज, स्कूल, यूनिवर्सिटी में योग प्रशिक्षण देता है। विश्वविद्यालय से अब तक 14 हजार से अधिक लोग योग प्रशिक्षण ले चुके हैं। 1200 से अधिक प्रशिक्षक देश-दुनिया में योग का प्रशिक्षण दे रहे और प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

आश्रम में सुबह 4 बजे उठकर करनी पड़ती है साधना
Yoga University : इस योग विश्वविद्यालय Yoga University के शिष्यों को हर दिन सुबह 4 बजे उठकर साधना करनी पड़ती है। फिर 6:30 बजे के बाद कीर्तन होता है। सुबह 7:30 बजे के बाद अपने-अपने कमरे में शिष्य साधना करते हैं। रात 8 बजे विश्वविद्यालय परिसर बंद हो जाता है। बाहर से किसी भी शिष्य के लिए खाना नहीं आता। यहां बिल्कुल सात्विक भोजन खिलाया जाता है।

एपीजे अब्दुल कलाम समेत कई हस्तियां का हुआ है आगमन
Yoga University : इस योग विश्वविद्यालय में पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आ चुके हैं। वह 2004 में आए थे। इनके अलावा कई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, एक्ट्रेस आए हैं और योग का प्रशिक्षण भी लिया है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट