Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 19 July 2023 : आज 3 राशि के लोगों को मिलेगी जबरदस्त सफलता, मिथुन वालों की बढ़ेगी आय

aaj-ka-rashifal-19-july-2023

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 19 जुलाई यानी बुधवार को वृषभ, मिथुन और धनु राशि के लोगों को सफलता हाथ लगेगी। मेष राशि के लोग साझेदारी करने से बचें। कर्क वाले आज वाहन दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। किसी को साझेदार बनाने से भी बचना है।

मेष (Aries) Rashifal
दिन बिजनेस के मामले में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। किसी को साझेदार बनने से बचें। कोई आज आपके घर दावत पर आ सकता है। उससे बातचीत में आप वाणी को मधुर रखें। संतान से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है। उन्हें पैरों में दर्द या गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। वाद-विवाद से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृष (Taurus) Rashifal
दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहेगा। आपके सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के लिए उपहार लेकर आ सकते हैं। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलेंगे। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मिथुन (Gemini) Rashifal
दिन आय में वृद्धि दिलाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी तरक्की के मार्ग में कुछ बाधाएं चल रही थीं तो दूर हो सकती हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कोई काम गति पकड़ेगा। वैसे आप अपनी कोई जानकारी लीक नहीं होने दें। अपने मित्रों के साथ कुछ समय मनोरंजन के कार्यक्रमों में बीताएंगे।

कर्क (Cancer) Rashifal
दिन संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहेगा। किसी नए मकान, वाहन, दुकान खरीद सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत बिगाड़ सकती है। जीवनसाथी से मतभेद दूर होगा। आपकी अपेक्षाओं पर संतान खरी उतरेगी। कुछ धन भविष्य के लिए संचय करने पर विचार-विमर्श करें। वाहन चलते समय सावधानी बरतें। किसी को बिजनेस में साझेदार बनने से बचें।

सिंह (Leo) Rashifal
दिन कुछ उलझनें लेकर आएगा। व्यापार में बेवजह का तनाव रहेगा। अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे समस्याएं बढ़ सकती हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में नहीं पड़ें। परिवार में किसी शुभ और मंगल कार्यक्रम हो सकता है। छोटे बच्चे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। नौकरी वालों के विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे।

कन्या (Virgo) Rashifal
दिन समस्याएं लाएगा। व्यवसाय में किसी के जरिए रुका हुआ कोई काम पूरा होगा। अधिकारियों से संबंध मजबूत रहेंगे। निर्णय लेने की क्षमता का भी पूरा लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रयास में सफलता मिलेगी।

तुला (Libra) Rashifal
दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा। घर में नया मेहमान आ सकता है। जीवनसाथी के लिए उपहार ले सकते हैं। आप अपनी राह से ना भटकें, क्योंकि कुछ विरोधी गलत सलाह दे सकते हैं। अच्छी सोच बनाए रखें, तभी आप उससे लाभ ले पाएंगे। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कुछ समय और परेशान रहना पड़ेगा।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर हो सकता है। व्यवसाय में हानि हो सकती है। काम में अत्यधिक मेहनत के कारण थकान होगा। बड़ा कोई काम सुलझ सकता। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह साथी की बातों मे आकर बड़ा निवेश करने से बचें।

धनु (Sagittarius) Rashifal
दिन निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। मन में नकारात्मक ऊर्जा को नहीं रखें। वह काफी काम बिगड़ सकते हैं। अपनी अच्छी सोच बनाए रखें। किसी कानूनी मामले में निराशा हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी तो उसे नजरअंदाज नहीं करें। आप किसी यात्रा पर जाएं तो उसमें वाहन बहुत सावधानी से चलाएं।

मकर (Capricorn) Rashifal
दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने के लिए दौड़-भाग में लगे रहेंगे। मानसिक और शारीरिक तौर पर खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। किसी योजना में अधिक धन नहीं लगाएं। इसमें बाद में समस्या हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। मांगलिक कार्यक्रम होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। माता-पिता को धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अनुकूल रहेगा। मन में चल रही समस्याओं को लेकर किसी से बातचीत कर सकते हैं।

मीन (Pisces) Rashifal
दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। आज अधिक काम के कारण मानसिक तनाव और शारीरिक थकावट हो सकती है। अपने कामों से ध्यान नहीं हटाएं। परिवार में शांति भरा माहौल रहेगा। किसी परिचित से किसी बात को लेकर फैसला ले सकते हैं। किसी परीक्षा को दिया था तो उसका परिणाम आ सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट