Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 14 June 2023 : मिथुन राशि वाले करीबी पर न करें भरोसा, कर्क वाले भी रहें सतर्क, शेष राशियों का भी जानें हाल

rashifal 14 june 2023

Aaj Ka Rashifal आपके लिए दिन भर का लेखा-जोखा राशिफल लाता है। हमारे जीवन पर सबसे ज्यादा ग्रहों की चाल का प्रभाव पड़ता है, जिससे राशिफल बनता है। हम आपको 14 जून यानी बुधवार का राशिफल बता रहे हैं। मेष राशि वाले अपने कार्यक्षेत्र में कमजोर रहेंगे। मिथुन राशि वालों को व्यापार में उछाल मिलेगा।

मेष (Aries) Rashifal
आपके लिए दिन कामकाज के मामले में कमजोर रहेगा। कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। आप घर-परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप में त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसमें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी धन संबंधित वाद-विवाद को लेकर बातचीत कर सकता है।

वृष (Taurus) Rashifal
आपके लिए दिन सकारात्मक परिणाम लाएगा। अपने काम पर पूरा फोकस रखें। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय मिलेगी। धन प्राप्ति के मार्ग में कुछ बाधाएं आ रही थीं तो आज दूर होंगी। कामकाज में कमी होने से खर्चों में भी बढ़ोतरी कर सकते हैं। परिवार का संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है। भाई-बहनों का सहयोग भरपूर मिलेगा। किसी मां की इच्छा की पूर्ति होने से खुश रहेंगे।

मिथुन (Gemini) Rashifal
दिन संपति संबंधित मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। शासन व सत्ता का लाभ मिलेगा। प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से खुशी होगी। करीबी पर भरोसा करने से समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को काम में अच्छा उछाल मिलेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलने से खुशी होगी, लेकिन संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। कोई काम आज सिर दर्द बन सकता है।

कर्क (Cancer) Rashifal
कामों में जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो समस्या होगी। कोई मित्र धन संबंधित मदद मांग सकता है। संतान को

कोई जिम्मेदारी देंगे तो भी वह उस पर खरा उतरेगा। नौकरी वालों को बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा।

सिंह (Leo) Rashifal
निश्चित रूप से दिन फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय के कामों में कुछ कठिनाई तो होगी, लेकिन आप पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। संतान की संगति की ओर ध्यान देना होगा। आपके खर्चों को लेकर माता-पिता भी परेशान रहेंगे। किसी यात्रा पर जाए तो वाहन बहुत सावधानी से चलाएं।

कन्या (Virgo)Rashifal
आपके लिए दिन घर-परिवार में खुशियां लेकर आने वाला है। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना अच्छा रहेगा। आपके औद्योगिक मामले सुधरेंगे। दांपत्य जीवन में समृद्धि रहेगी। पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

तुला (Libra) Rashifal
आपके लिए दिन खर्च भरा रहने वाला है। आप अपने लेन-देन पर पूरा ध्यान दें और कार्यक्षेत्र में किसी को जिम्मेदारी न दें, नहीं तो गलती हो सकती है। कामों में सजगता से आगे बढ़ेंगे। सकारात्मक सोच का आज कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ उठाएंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और किसी से धन उधार लिया था तो वह भी वापस मिल सकता है। आप बाहरी व्यक्तियों के मामले में हस्तक्षेप न करें।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
दिन प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप लक्ष्य पर पूरा जोर देंगे। करीबियों का सहयोग अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के करियर को लेकर खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप आवश्यकताओं की सूची बनाएं, तभी आप उन्हें समय पर पूरा कर पाएंगे। आपको किसी लक्ष्य को समय पर पूरा करने की सोच बनाए रखनी होगी। आपका प्रिय मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर बातचीत कर सकता है।

धनु (Sagittarius) Rashifal
किसी काम को अति उत्साहित होकर करने से बचें। अपनों की साख व सम्मान बनाए रखें। पारिवारिक विषयों पर फोकस रखें। घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। धर्म-कर्म के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान थे तो वह चिंता व्यर्थ होगी। जल्दबाजी में निर्णय लेने में सावधानी बरतनी होगी। किसी काम के समय से पूरा न होने से समस्या होगी।

मकर (Capricorn) Rashifal
आपके लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है।सबको साथ लेकर चलेंगे। सगे-संबंधियों से मेलजोल रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी काम को समय से पहले कर देंगे। बड़ों का आदर और सम्मान करना होगा। किसी मित्र से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक परिस्थितियां गंभीर चल रही थीं तो वह भी सुधरेंगी।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
आपके लिए दिन भौतिक वस्तुओं की सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। धन-धान्य में वृद्धि होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम होगा। व्यवहार में मधुरता रहेगी और जीवन स्तर में सुधार होगा।

मीन (Pisces) Rashifal
आपके लिए दिन कुछ नई कोशिश करने के लिए रहेगा। व्यक्तिगत मामले बेहतर बनेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजना पर पूरा ध्यान देंगे। किसी परिजन से शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापार में किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे तो आज दूर होगी। कोई काम आप वरिष्ठ सदस्यों की निगरानी में करें तो बेहतर रहेगा।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट