PM Modi In Bhopal: भारतीय जनता पार्टी की मूलभूत शक्ति उसका कार्यकर्ता है- पीएम मोदी
PM Modi In Bhopal: मध्यप्रदेश देश का दिल है और भाजपा के साथ देश के इस दिल का जुड़ाव कुछ विशेष ही रहा है- पीएम मोदी
PM Modi In Bhopal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज भोपाल पहुँचे जहाँ उन्होंने कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया । उन्होंने कहा, ‘मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी। जहां-जहां कांग्रेस गई, उस राज्य को बर्बाद कर दिया।’
महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि – यह जन सैलाब, उमंग, उत्साह, महाकुंभ, महासंकल्प, बहुत कुछ कहता है। इससे साफ दिखता है कि मध्यप्रदेश के मन में क्या है ? इससे साफ दिखता है कि यह भाजपा नई ऊर्जा से Read More
मेरे परिवारजनों, मध्यप्रदेश देश का दिल है और भाजपा के साथ देश के इस दिल का जुड़ाव कुछ विशेष ही रहा है। भाजपा का हर कार्यकर्ता हमारा प्रत्याशी है। हमें हर बूथ जीतना है, ये जनसैलाब भाजपा के बुलंद हौसले को दिखा रहा है।
आजादी के बाद मध्यप्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का ही शासन रहा, लेकिन कांग्रेस ने साधन-संपन्न और समर्थ युवाओं वाले मध्यप्रदेश को बीमारू बना कर रख दिया था।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के शासन की पहचान थी कुनीति, कुशासन और करप्शन। आजादी के बाद मध्यप्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का ही शासन रहा। लेकिन, कांग्रेस ने साधन – संपन्न मध्यप्रदेश को समर्थ युवाओं वाले मध्यप्रदेश को बीमारू बना दिया दोस्तों । यहां के युवाओं ने कांग्रेस के जमाने की खराब कानून व्यवस्था नहीं देखी। यहां के युवाओं ने उस दौर की खस्ताहाल सड़कें नहीं देखीं। यहां के युवाओं ने अंधेरे में जीने को मजबूर गांव और शहर नहीं देखे। अपने हर कार्यकाल में भाजपा ने एमपी को नई ऊर्जा के साथ नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया। इसीलिए यहां के युवाओं ने भाजपा का सुशासन ही देखा है।
कांग्रेस के पास भविष्य की सोच नहीं बची है, कांग्रेस जंग लगा हुआ वह लोहा है, जो बारिश में रखे-रखे ही खत्म हो जाता है। कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, फिर बैंकरप्ट हुई और अब कांग्रेस ने अपना ठेका दूसरों को दे दिया है।
आज का समय भारत और मध्यप्रदेश को विकसित बनाने का है। इतने महत्वपूर्ण समय में अगर कांग्रेस और उस जैसी परिवारवादी पार्टी, हजारों – करोड़ों के घोटाले का इतिहास रचने वाली पार्टी, वोट बैंक का तुष्टिकरण करने वाली पार्टी को मौका मिल गया तो मध्यप्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान हो जाएगा ।
भाजपा ने अपने हर कार्यकाल में मध्यप्रदेश को नई ऊर्जा के साथ एक नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया है। अब आप और हम मिलकर एक नया इतिहास रचेंगे।